धनबाद(SINDRI): सिंदरी एफसीआईएल आवासीय लीज में सुधार को लेकर सिंदरी चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू ने दूरभाष से धनबाद सांसद ढुलू महतो से वार्ता कर स्तिथि की जानकारी ली। सांसद श्री महतो अभी पार्लियामेंट सेशन में भाग लेने के लिए दिल्ली गए हुए हैं। उनके द्वारा पार्लियामेंट सेशन के उपरांत रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (जे पी नड्डा) से मीटिंग तय कर सिंदरी की वर्तमान समस्या के आलोक में ज्ञापन दिया जाना है।
ज्ञापन में पूर्व 2003 में बने आवासीय लीज के मसौदे की जानकारी दी है, जिसमें तत्कालीन उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के निर्देशों के उल्लंघन से संबंधित है। धनबाद की तत्कालीन लोकसभा सदस्य प्रोफेसर रीता बर्मा ने तत्कालीन रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री सुखदेव सिंह ढींडसा, उक्त रसायन एवं उर्वरक सचिव श्री नृपेंद्र मिश्रा तथा तत्कालीन जे एस एवं सी एम डी एफसीआईएल सुधीर कृष्णा द्वारा एफ सी आई एल के बंद होने के बाद वहां के अवासों को लीज रेंट पर देने का निर्णय लिया गया था। यह निर्णय सिंदरी नगर में रहने वाले सभी वीएसएस कर्मचारी उनके द्वारा बनाए गए नामिनी, पूर्व कर्मचारियों, पूर्व कर्मचारियों के आश्रितों ,सिंदरी के व्यापारियों और नगर में रहने वाले उन सभी लोगों के लिए था जिनका एफसीआईएल से कोई ना कोई नाता रहा हो। इसके तहत लीक की अवधि 11 महीने से बढ़ाकर 33 साल की गई थी और इसे आगे भी नवीनीकरण का अवसर देने की व्यवस्था की गई थी। वर्तमान लीज प्रकिया पूर्व से भिन्न है जो न्याय संगत नहीं है। इधर एफ सी आई एल के सम्पदा विभाग द्वारा सिंदरी डोमगढ वासियों को पी पी एक्ट के तहत नोटिस जारी किया गया था माननीय सांसद महोदय और एफ सी आई एल प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद 17 मार्च तक रोक लगा दी गई थी जिसमें यह सांसद महोदय द्वारा कहा गया था की किसी को घबड़ाने की बात नहीं है।पी पी एक्ट नोटिस के तहत डोमगढ वासियों को 18 मार्च को एफ सी आई एल के प्रशासनिक भवन के कोर्ट में हाजिर होने के लिए एफ सी आई एल प्रबंधन ने पुनः नोटिस जारी किया है अब देखना यह है कि इस मामले में सांसद महोदय दिल्ली में मंत्री महोदय से मिल कर इन समस्याओं और सिंदरी के आवास निति के लिए क्या रास्ता निकालते हैं कैसे सिंदरी वासियों को आवास के विषय में राहत मिलेगी।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

