बलियापुर में भाकपा माले का प्रखण्ड सम्मेलन सम्पन्न, गणेश महतो बने प्रखण्ड सचिव…

बलियापुर में भाकपा माले का प्रखण्ड सम्मेलन सम्पन्न, गणेश महतो बने प्रखण्ड सचिव…

पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता को एकजुट रहने की जरूरत –पूर्व विधायक आनंद महतो

धनबाद(DHANBAD):आज बीबीएम कॉलेज के आनंद महतो सभागार में भाकपा माले पार्टी का प्रखंड सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ ,जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सिंदरी के पूर्व विधायक एवं पोलित ब्यूरो सदस्य आनंद महतो एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो।सम्मेलन के पूर्व शहीदों के याद में दो मिनट का मोन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात गणेश महतो द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसमें 25 प्रतिनिधियों ने बहस में भाग लिया।सम्मेलन के दौरान संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। सम्मेलन के पर्यवेक्षक श्रीराम विश्वकर्मा के देखरेख में कमिटी का चुनाव किया गया। इस अवसर पर प्रखण्ड सचिव पद का चुनाव भी संपन्न हुआ जिसमें बलियापुर पूर्वी के गणेश महतो को सर्वसम्मति से प्रखंड सचिव चुना गया। साथ ही साथ प्रखंड कमेटी में 51 सदस्य का गठन किया गया और प्रखंड कार्यालय सेक्रेटरी के तौर पर देवाशीष पांडे को नियुक्त किया गया । मौके पर पोलित ब्यूरो सदस्य हलदर महतो ,जिला सचिव बिंदा पासवान ,सह सचिव कार्तिक प्रसाद , प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, अविनाश महतो, मंगल महतो, आनंद महिपाल, शीतल दत्ता ,दिलीप महतो,रोहित महतो, सीमा देवी, राजा राम रवानी, सुधीर महतो, भोजोहरी महतो, मजीद खान ,राजेश रविदास, रघुनंदन सिंह ,राम प्रसाद रजवाड़ ,हीरालाल मोदक, चंदन भूमिहार, राजा राम रजक राधेश्याम रजक, अशुपति महतो, अप्पू मिश्रा, संतोष रवानी, काशीनाथ मॉडल , कृष्णा दा ,बिस्वजीत दत्ता ,रफीक अंसारी असित चटर्जी, आलोक कुमार जी माधव बावरी,कमल बावरी ,सुरजीत चंद्र, अर्जुन महतो ,अरविंद महतो ,युधिष्ठिर महतो ,विजय राम, राजेश बेरवा, ध्रुव महतो, प्रेम महतो ,सुनील महतो ,संजय महतो ,जयपाल महतो, आनंद लाल महतो , शेखर महतो आदि एवं भाकपा माले के वरिष्ठ नेतागण एवं वरिष्ठ साथीगण उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *