GOOD JOB DHANBAD POLICE…ट्रक चोरी कर भाग रहे अपराधियों को गोविंदपुर थाना पुलिस ने दो घंटे के अंदर दबोचा…

GOOD JOB DHANBAD POLICE…ट्रक चोरी कर भाग रहे अपराधियों को गोविंदपुर थाना पुलिस ने दो घंटे के अंदर दबोचा…

धनबाद(DHANBAD): ट्रक चोरी कर भाग रहे अपराधियों को गोविंदपुर थाना पुलिस ने दो घंटे के अंदर दबोचा,पुलिस ने वाहन चोरी के नए गिरोह का किया उद्भेदन..पश्चिम बंगाल में ट्रक को कटवाने की थी योजना…

अपने चोरी गए ट्रक मिलने की ख़ुशी से आंसू बहाते हुए बरवाअड्डा थाना प्रभारी ,डीएसपी शंकर कामती समेत तमाम पुलिस वालों को डबडबाई आंखों से धन्यवाद करते ये है जोरापोखर थाना क्षेत्र के फूसबंगला निवासी गया प्रसाद यादव …हाल ही में इन्होंने अपने बेटे के रोजगार के लिए 11 लाख रुपया में एक सेकेंड हैंड ट्रक खरीदकर बेटे को कमाने के लिए दिया था..16 मार्च 2025 की देर रात करीब पौने दो बजे मुन्ना कुमार ने बरवा अड्डा थाना को सूचना दी की उसका ट्रक JH 10AC 4845 जीटी रोड स्थित पाण्डुकी के पास खालसा होटल के समीप से चोरी कर …अज्ञात चोर गोविंदपुर निरसा की ओर लेकर भाग रहें है..

ट्रक चोरी की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमावर्ती थानों को अलर्ट किया गया…वही निरसा सीमा में गश्ती बढ़ाने के साथ चेक नाका लगाया गया…और महज दो घंटे के अंदर दो अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा। ड्राइवर और खलासी के रूप में वारदात को अंजाम देने वाले दोनों अपराधी गोविंदपुर के निवासी है.. मिन्हाज अंसारी बाग़सुमा और आजाद अंसारी परासी का रहने वाला है जबकि ट्रक चोरी की यह घटना बरवाअड्डा थाना क्षेत्र की है.

बरवाअड्डा थाना में डीएसपी मुख्यालय 1 शंकर कामती ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए कहा कि धनबाद में बड़े वाहनों की चोरी में संलिप्त एक नए गिरोह का बरवा अड्डा पुलिस ने उद्भेदन किया है..पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि अपराधी ट्रक चुराकर उसे कटवाने के लिए पश्चिम बंगाल के पनागढ़ लेकर जा रहे थे.डीएसपी शंकर कामती ने बताया कि पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि ये अपराधी पश्चिम बंगाल में चोरी के वाहनों की खरीद बिक्री करनेवालों को पैसे लेकर वाहन बेच देते थे. जोकि बंग्लादेश के सीमावर्ती में भी पैसा लेकर चोरी के वाहनों को खपाया जाता था.गिरफ्तार दोनों अपराधी मिन्हाज अंसारी और आजाद अंसारी को जेल भेजा जा रहा है. दोनों अपराधी गोविंदपुर थाना क्षेत्र का निवासी है. पकडे गए अपराधियों का मुख्य पेशा वाहन चोरी करना है..इनके रैकेट में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है…प्रेस कॉन्फ्रेस में बरवाअड्डा थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि, पुलिस अवर निरीक्षक रॉबिंसन मुंडरी, पुलिस अवर निरीक्षक सुनील पांडेय व पुलिस जवान संतोष गोप ,महेंद्र यादव अन्य मौजूद रहे….

NEWS ANP के लिए नोरेन के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *