होली के दिन आदिवासी नाबालिक छात्रा के साथ रेप करने के प्रयास मामले मे गिरफ़्तारी की मांग को लेकर आदिवासियों ने थाने का किया घेराव…

होली के दिन आदिवासी नाबालिक छात्रा के साथ रेप करने के प्रयास मामले मे गिरफ़्तारी की मांग को लेकर आदिवासियों ने थाने का किया घेराव…

आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल नॉर्थ थाना को आदिवासी समाज के लोगों ने अपने हांथों मे अपनी पारम्परिक हथियार के साथ घेराव कर दिया है और थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गए हैं साथ ही पुलिस के खिलाफ यह नारेबाजी कर रहे हैं की घटना के तीन दिन पुरे होने वाले हैं और मामले मे चारों आरोपियों मे मात्र दो आरोपीयों की गिरफ़्तारी ही हुई है बाकि के आरोपियों की गिरफ़्तारी अबतक क्यों नही हुई, जबतक बाकि के आरोपियों की गिरफ़्तारी नही होगी वह थाने के बाहर अपना आंदोलन जारी रखेंगे, उनका कहना है की शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे आसनसोल नॉर्थ थाना के कन्यापुर पुलिस फाड़ी अंतर्गत पंचगछिया कदम धौड़ा आदिवासी पाड़ा इलाके की रहने वाली एक 13 वर्षीय नाबालिक छात्रा इलाके के जंगल मे चर रही से बकरीयों को लाने गई थी, जिस जंगल मे शराब पि रहे जगन्नाथ रुई दास, बापी राय सहित उनके दो और दोस्तों की नजर नाबालिक के ऊपर पड़ गई, जिसके बाद शराब पि रहे चारों युवक नाबालिक के ऊपर टूट पड़े और उसके साथ रेप करने का प्रयास किया युवती की चीखने और चिल्लाने की आवाज सुनकर जंगल मे इलाके का ही एक व्यक्ति पहुँच गया जिसे देख आरोपी युवती को छोड़कर भाग गए, जिसके बाद युवती भागती हुई अपने घर पहुँची और पूरी घटना की जानकारी अपने माता पिता को दी नाबालिक की बात सुनकर उसके माता पिता ने आरोपी जगन्नाथ रुई दास के घर जाकर जमकर हंगामा शुरू किया वहीं आरोपी के परिजनों ने स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर पुलिस बुला लिया और पीड़ित परिवार पर दबाव बनाया, वहां जब घटना की पूरी जानकारी जब पुलिस को चली तब पुलिस ने पीड़ित परिवार के द्वारा लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए जगन्नाथ रुई दास को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया वहीं मामले मे शामिल बापी राय की भी गिरफ़्तारी पुलिस ने कर की पर बाकि के अन्य दो और आरोपी अब भी फरार हैं जिनकी गिरफ़्तारी के की मांग को लेकर आदिवासी समाज ढोल और नागाड़े के साथ अपने पारम्परिक हथियारों से लैस आसनसोल नॉर्थ थाने का घेराव कर प्रदर्शन कर रहे है.

NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *