पटना(PATNA) : पटना शहर में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के तहत बुलडोजर चलाया गया। आयुक्त मयंक वरवड़े के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में 28 हजार जुर्माना वसूला गया। पटना नगर निगम के विभिन्न अंचलों में अतिक्रमण हटाया गया जिनमें नूतन राजधानी अंचल पाटलिपुत्र अंचल और पटना सिटी अंचल शामिल हैं। पटना सिटी अंचल में रूपसपुर नहर से नहर रोड पिलर संख्या 242 तक अभियान चलाया गया।
पटना शहर में बुलडोजर चलने से दुकानदारों में मचा हड़कंप
राजधानी अंचल में आयकर गोलंबर से जीपीओ तक अतिक्रमण हटाया
पटना शहर में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के तहत एक बार फिर से बुलडोजर चलाया गया। प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरवड़े के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान 28 हजार जुर्माना वसूला गया। पटना नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल में आयकर गोलंबर से जीपीओ होते हुए स्टेशन तक अतिक्रमण हटाया गया।
यहां हटाया गया अतिक्रमण
पाटलिपुत्र अंचल में बोरिंग रोड चौराहा से सब्जी मंडी राजापुर के दोनों तरफ स्थायी अतिक्रमण हटाया गया। पटना सिटी अंचल में गुरु गोविंद सिंह पथ से बाइपास थाने तक तथा नगर परिषद दानापुर निजामत में रूपसपुर नहर से नहर रोड पिलर संख्या 242 तक अभियान चलाया गया।
NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

