प्रभातम मॉल स्थित BlackBerry के शोरूम में लगी आग, समाजसेवी शांतनु की तत्परता से पाया गया आग पर काबू….

प्रभातम मॉल स्थित BlackBerry के शोरूम में लगी आग, समाजसेवी शांतनु की तत्परता से पाया गया आग पर काबू….

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के धैया इलाके में स्थित प्रभातम मॉल में उस समय हड़कंप मच गया जब BlackBerry के शोरूम में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त शोरूम बंद था जिसके कारण कोई बड़ा हादसा होने से तो बच गया लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धुआं उठता देख मॉल में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच समाजसेवी और युवा उद्यमी शांतनु चंद्रा (बबलू पासवान) ने अपनी सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए स्थिति को संभाला। शांतनु ने सबसे पहले मॉल में मौजूद लोगों को शांत रहने और सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। इस बीच प्रभातम मॉल में स्थित D3 बार एंड रेस्टुरेंट के कर्मचारियों ने भी फायर स्टिंगुइशर की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की।

समय रहते अग्निशमन दल के पहुंचने और कर्मचारियों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *