होली के मौके पर शराबीयों ने नाबालिक आदिवासी छात्रा के साथ बलात्कार करने का किया प्रयास… मामला दर्ज
आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल नॉर्थ थाना अंतर्गत कन्यापुर पुलिस फाड़ी इलाके के पचगछिया कदम धौड़ा इलाके के आदिवासी पाड़ा इलाके की रहने वाली एक 13 वर्षीय नाबालिक छात्रा के साथ उसे अकेला पाकर इलाके के ही करीब चार युवकों ने रेप करने का प्रयास किया है, जिसकी शिकायत कन्यापुर पुलिस फाड़ी मे पीड़ित युवती के परिजनों ने की है, पीड़ित के पिता सोम हेमब्रम की अगर माने तो उनकी बेटी होली के दिन शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अपने घर से कुछ ही दुरी पर मौजूद जंगल मे चर रही बकरीयों को लाने गई थी, जब वह वापस घर आई तो खाली हाँथ भागती हुई घर वापस आई वह काफी डरी व घबराई हुई थी, वह ठीक से कुछ कह नही पा रही थी बेटी का हाल देख पिता सोम भी काफी घबरा गए और अपनी पत्नी को बुलाया जिसके बाद सोम की पत्नी ने अपनी बेटी से पूरी घटना बताने को कहा, जिसके बाद पीड़ित बेटी ने कहा वह जब जंगल से अपनी बकरियों को वापस लाने गई थी, तो जंगल मे मधुमखीयाँ अचानक से उड़ने लगी थी जिनसे वह बच -बचाकर जंगल मे ही एक खाली पड़े मैदान के तरफ चली गई, जहाँ उसने देखा इलाके के रहने वाले दो युवक जगन्नाथ रुई दास व बापी राय अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बैठकर शराब पि रहे थे, जिनकी नजर भी नाबालिक छात्रा के ऊपर पड़ गई, जिसके बाद चारों युवकों ने नाबालिक को देखा गंदी -गंदी और भद्दी -भद्दी बातें करने लगे और नाबालिक युवती के तरफ उसको पकड़ने के लिये भागे और उन्होंने नाबालिक को दौड़ाकर पकड़ भी लिया और युवती के साथ अश्लीक हरकत करने लगे चारों युवकों के हरकत को देख नाबालिका ने खुदको बचाने की पूरी कोसिस तो की ही साथ मे चीखने और चिल्लाने लगी नाबालिका की आवाज सुन मौके पर इलाके के ही रहने वाला एक व्यक्ति दौड़ते हुए आने लगा..
मौके पर व्यक्ति को आता देख नाबालिका के साथ गंदी हरकत कर रहे चारों युवक युवती को छोड़कर मौके से भाग निकले जिसके बाद युवती भागती हुई अपने माता और पिता के पास अपने घर पहुँची और पूरी घटना को बताया, नाबालिक युवती की माँ की अगर माने तो उनकी बेटी डामरा मे रहती है, होली के छुट्टी पर वह घर आई है, वह वहाँ डामरा विधान सीखा निकेतन हाई स्कुल मे क्लास सातवीं की छात्रा है, युवती की माँ ने कहा वह अगर पहले जानती की उसकी मासूम बेटी के साथ ऐसा होगा तो वह अपनी बेटी को कभी भी बकरी लाने नही भेजती वह खुदको कभी नही माफ़ करेगी, पीड़िता की माँ ने यह भी कहा की बेटी के कहने पर वह आरोपी के घर गई थी उससे यह पूछने की उसने ऐसा क्यों किया पर आरोपी ने पुलिस बुला लिया और उल्टा दबाव बनाने लगा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने उनके द्वारा की गई शिकायत को दर्ज किया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया पर बाकी के तीन और आरोपी अब भी फरार हैं, पीड़िता की माँ ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने व उनको कड़ी -से कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है, वहीं घटना की खबर सुन मौके पर भाजपा नेता अरिजत राय अपने कर्मियों के साथ आसनसोल जिला अस्पताल पहुँचे जहाँ पीड़िता का इलाज चल रहा है और पीड़ित परिवार से मिले उन्होंने घटना की त्रिव निंदा की और यह कहा की वह इस दुख की घड़ी मे पीड़ित परिवार के साथ है, वह यह कोसिस करेंगे की पीड़ित परिवार के साथ आगे भी खड़े रहें और उनको न्याय दिलवाने मे अपनी अहम् भूमिका निभा सकें, इसके अलावा भाजपा विधायक अग्निमित्रा ने पीड़ित परिवार के पास अपने एक कर्मी को भेजा और फोन पर उनसे बात की साथ ही उन्होंने भी घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी व उनकी कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग की साथ मे उन्होंने यह भी कहा की अगर पुलिस मामले मे थोड़ी सी भी अनदेखी करती है तो वह आंदोलन पर उतर जाएंगी, उन्होंने बंगाल मे महिला सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए यह कहा की इसी राज्य मे माँ दुर्गा, माँ काली, माँ जगधात्री, माँ मनोसा देवियों की पूजा होती है और इसी धर्ती पर एक माँ को रेप का शिकार होना पड़ रहा है, सुबह, शाम और दोपहर घर से निकलने मे रेप का शिकार होना पड़ रहा है, उनको ऐसा बंगाल नही चाहिये यहाँ की माँ और बहन को एक ऐसा बंगाल चाहिये जहाँ वह खुदको सुरक्षित महसूस कर सकें, सर उठाकर अपने घरों से दिन हो या रात हो या हो सुबह वह अपने घर से सुरक्षित बाहर निकल सकें, वह यहाँ हजार रुपए पाकर अपनी इज्जत और सम्मान नही गँवाना चाहती.
NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

