शादी नहीं तो नौकरी गई! चीनी कंपनी के अजीब फरमान से मचा बवाल….

शादी नहीं तो नौकरी गई! चीनी कंपनी के अजीब फरमान से मचा बवाल….

चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए ऐसा फरमान जारी किया कि हर कोई हैरान रह गया।
शेंडोंग प्रांत की शेंडोंग शुंटिआन केमिकल ग्रुप कंपनी लिमिटेड (Shandong Shuntian Chemical Group Co., Ltd.) ने अपने 28 से 58 साल के 1200 कर्मचारियों को सितंबर तक शादी करने का आदेश दिया। इसमें तलाकशुदा लोग भी शामिल थे।

आदेश में यह भी कहा गया कि जो कर्मचारी मार्च तक शादी नहीं करेगा, उसे अपनी आलोचना करते हुए पत्र लिखना होगा, जबकि जून तक शादी (Marriage) न करने वालों के काम का मूल्यांकन किया जाएगा। अगर कोई सितंबर तक भी अविवाहित रहा, तो उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा।

शादी से जुड़ा आदेश जारी होते ही विवाद शुरू
इस अजीबोगरीब आदेश के बाद कंपनी की चौतरफा आलोचना शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे कर्मचारियों की निजी जिंदगी में दखल करार दिया। कई यूजर्स ने कंपनी पर लेबर लॉ के उल्लंघन का भी आरोप लगाया।

कंपनी ने दिया चौंकाने वाला तर्क
कंपनी ने इस फैसले के पीछे तर्क दिया कि इसका उद्देश्य कर्मचारियों में मेहनत, दया, वफादारी और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। लेकिन इस दावे को किसी ने भी स्वीकार नहीं किया और मामला तूल पकड़ने लगा।

सरकार के दखल के बाद आदेश रद्द
विवाद बढ़ता देख स्थानीय ह्यूमन रिसोर्स और सोशल सिक्योरिटी ब्यूरो (Bureau of Human Resources and Social Security) ने मामले में हस्तक्षेप किया। जांच में पाया गया कि यह आदेश लेबर लॉ का उल्लंघन करता है।
इसके बाद अधिकारियों ने कंपनी को आदेश रद्द करने का निर्देश दिया। सार्वजनिक आक्रोश के बाद कंपनी ने भी अपनी गलती मानी और आदेश वापस ले लिया।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *