काजोल के चाचा देब मुखर्जी का 83 की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर…

काजोल के चाचा देब मुखर्जी का 83 की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर…

मुंबई(MUMBAI):रंगों के त्योहार होली के बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता देब मुखर्जी का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे फिल्ममेकर अयान मुखर्जी के पिता और बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल व रानी मुखर्जी के चाचा थे। उनके निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड गमगीन हो गया है।

लंबे समय से थे बीमार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, देब मुखर्जी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। होली के दिन सुबह उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से परिवार, करीबी रिश्तेदारों और प्रशंसकों को गहरा दुख पहुंचा है।

आज होगा अंतिम संस्कार
देब मुखर्जी का अंतिम संस्कार आज मुंबई के जुहू स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा। इस मौके पर बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार और फिल्मी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच सकते हैं।

बॉलीवुड के प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक
देब मुखर्जी बॉलीवुड के प्रतिष्ठित मुखर्जी परिवार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे। वे अभिनेता जॉय मुखर्जी और निर्माता शोमू मुखर्जी के छोटे भाई थे। शोमू मुखर्जी की शादी दिग्गज अभिनेत्री तनुजा से हुई थी, जिससे देब मुखर्जी काजोल और तनीषा मुखर्जी के चाचा थे।

NEWSANP के लिए मुंबई से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *