पाकुड़(PAKUD):पाकुड़ जिला मुख्यालय स्थित इस्कॉन मंदिर परिसर मे इस्कॉन मन्दिर स्थापना दिवस सह होली महाउत्सव के अवसर पर राधा रानी रासविहारी क़ो धूमधाम से पूजा अर्चना की गई जिसमे हजारों की संख्या मे भक्तजन मंदिर मे आये और उनका आशीर्वाद लिए और एक दूसरे क़ो आवीर गुल्लाल देकर शुभकामनायें दीं मौक़े पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया आयोजित कार्यक्रम का बतौर मुख्यअतिथि डीसी मनीष कुमार मौजूद थे. छोटे छोटे बच्चो द्वारा नित्य और गीत प्रस्तुत किया गया उपस्थित दर्शकों क़ो मंत्रमुद्ध कर दिया. पाकुड़ डीसी मनीष कुमार की माता जी ने भक्तिगीत प्रस्तुत किया और लोगो क़ो अपनी संस्कृति और संस्कार क़ो बनाये रखने की अपील की. इसकॉन के अध्यक्ष सत्यवाग प्रभु के द्वारा सभी क़ो सम्मानित किया गया. डीसी मनीष कुमार और उनके धर्मपत्नी ने होली की शुभकामनायें दीं.
NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट

