राँची(RANCHI): होली के शुभवसार पर युवा नेता ओम शंकर गुप्ता ने रातू क्षेत्र के 500 गरीब बच्चो के बिच रंग, ग़ुलाल एवं पिचकारी का वितरण किया | साथ ही अपने समर्थको के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन भी किया. गुप्ता ने कहाँ गरीब घरों मे भी होली के मौके पर खुशी देने का प्रयास हमेसा करता रहूँगा हर वर्ष कुछ ना कुछ होली के मौके पर बांटता रहूँगा बच्चो के बिच पिचकारी मिलने के बाद बहुत खुशी का माहौल बच्चो के बिच देखा गया |कार्यक्रम मे सभी लोगो ने एक दुसरो को ग़ुलाल लगाकर होली की शुभकामनायें दी | इस होली मिलन समारोह मे लोगो ने होली के गाने पर झूमा नाचा और रंग उड़ाया मौके पर अनिल ठाकुर, रवि साहू, बबलू बैठा, लालमुनी देवी, पिंकी, मुन्नी देवी, शांति देवी, सहित काफ़ी लोग शामिल हुए |
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

