रांची(RANCHI):झारखंड कैबिनेट में लिये गये महत्वपूर्ण फैसले
उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में तीन कर्मियों की सेवा नियमित।
उच्च न्यायालय के विधि पदाधिकारी के शुल्क निर्धारण को मंजूरी।
अपर न्याययुक्त के न्यायालय को विशेष न्यायालय का दर्जा।
राधे श्याम मांझी तत्कालीन अभियंता के अधिरोपित दंड को परिमार्जित किया गया।
स्वर्गीय नागेंद्र सिन्हा एयर एम्बुलेंस से ले जाने के व्यय को मंजूरी।
ओरमांझी जैविक उद्यान में भगवान बिरसा की 9 फीट की प्रतिमा लगेगी। जिसक पर 25 लाख रुपये का खर्च आयेगा। मूर्ति मूर्तिकार राम सुतार बनायेंगे।
राज्यपाल के अभिभाषण पर घटनोतर स्वीकृति।
एल ख्यांगते को JPSC का अध्यक्ष बनाए जाने के प्रस्ताव को घटनोतर स्वीकृति
पीडीएस दुकानों में ई पोश मशीन के लिए कंपनी को अवधि विस्तार।
चिकित्सा महाविद्यालय में तीन वर्षों के आवश्यक सेवा के नियमावली में संशोधन।झारखंड माल एवं सेवाकर संशोधन विधेयक को मंजूरी।
लातेहार के सिकनी खान के पट्टे को अवधि विस्तार मिला रेगुलेटेड और पावर सेक्टर के कोयला में लगेगा सेस।आंधी तूफान तथा लू को आपदा में शामिल किया गया। झारखंड के पुलिस भर्ती नियमावली गठित।
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

