नेत्रहीन बच्चों के साथ शैलपुत्री कात्यायनी फाउंडेशन ने मनाई रंगों की होली…

नेत्रहीन बच्चों के साथ शैलपुत्री कात्यायनी फाउंडेशन ने मनाई रंगों की होली…

धनबाद(DHANBAD): शैलपुत्री कात्यायनी फाउंडेशन ने आज ब्लाइंड स्कूल, सरायढेला, धनबाद में नेत्रहीन बच्चों के साथ होली का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया।

संस्था की संस्थापक एवं निदेशक, डॉ. पूजा, निर्देशक सिद्धार्थ दास, बच्चों के देखरेखकर्ता राजेश महतो, और डॉ. पूजा की पुत्री ओरेन दास इस आयोजन में उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के साथ मिलकर रंगों, मिठाइयों और उपहारों का आदान-प्रदान किया, जिससे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी।

डॉ. पूजा ने कहा, “होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि खुशियाँ बाँटने और एक-दूसरे के साथ प्रेम व अपनापन साझा करने का अवसर है। इन विशेष बच्चों के साथ समय बिताना हमारे लिए एक अनमोल अनुभव रहा।”

इस अवसर पर स्थानीय समाजसेवियों और फाउंडेशन के अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया और इस सकारात्मक पहल को सफल बनाने में योगदान दिया।

शैलपुत्री कात्यायनी फाउंडेशन की यह पहल समाज के लिए प्रेरणास्रोत है, जिससे सभी को सीख लेनी चाहिए और ऐसे मानवीय कार्यों में आगे आना चाहिए।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *