गोमो(GOMO): गोमो के रेलवे मैदान में आयोजित शहीद सदानंद झा मेले का उद्घाटन तोपचांची अंचलाधिकारी संजय कुमार सिंह,तोपचांची इंस्पेक्टर,तोपचांची थाना प्रभारी डोमन रजक,हरिहरपुर थाना प्रभारी राहुल झा,मेला सचिव सह विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी ने फीता काटकर उद्घाटन किया.
इस दौरान उन्होंने कहा कि यह मेला का आयोजन शहीद सदानंद झा की याद में किया जाता है,शहीद सदानंद झा झामुमो पार्टी से पहला शहीद हुए थे.
वह शोषण पीड़ित तथा दबे कुचले की आवाज थे,वह लोगों के सुख दुख के साथी थे.
उनकी शहादत दिवस के मौके पर रेलवे मार्केट स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए लोगों का तांता लगा रहा,वहीं शहीद सदानंद झा रेलवे मार्केट के दुकानदारों द्वारा दुकान बंद रखा गया तथा खिचड़ी का वितरण किया गया.
बताते चलें कि मेला का इंतजार गोमो के लोगों को बेसब्री से रहता है जहां विभिन्न प्रकार की दुकानें सहित झूले रहते हैं जहां लोग अपने मित्रों और परिवार के साथ इस मेले का आनंद लेते हैं
वहीं मेले के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है.
NEWSANP के लिए गोमो से सबिता बर्नवाल की रिपोर्ट

