उपायुक्त ने जेएसएलपीएस के दीदियों द्वारा लगाए गए हर्बल अबीर एवं गुलाल की विक्रय स्टाल का किया उद्घाटन…

उपायुक्त ने जेएसएलपीएस के दीदियों द्वारा लगाए गए हर्बल अबीर एवं गुलाल की विक्रय स्टाल का किया उद्घाटन…

धनबाद(DHANBAD):आज दिनांक 11 मार्च 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा ने जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा समाहरणालय परिसर में लगाए गए हर्बल अबीर एवं गुलाल की विक्रय स्टाल का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने समस्त जिलावासियों से इस होली में हर्बल गुलाल एवं अबीर का उपयोग करने की अपील की है। डीपीएम जेएसएलपीएस श्री शैलेश रंजन ने बताया कि सरकार के जेएसएलपीएस पलाश ब्रांड से जुड़ी दीदियों की ओर से पलाश के फूल, सिंद्धार फूल, गुलाबी बीटरूट, हल्दी, पालक, एवं अरारोट पाउडर से अबीर बनाये गये हैं। ये गुलाल मंगलवार से जेएसएलपीएस के प्रखंड एवं जिला कार्यालय के साथ ही हाट बाजारों में स्टाल लगाकर बेचा जायेगा। एक पैकेट की कीमत मात्र 30 रुपये है।

मौके पर डीपीएम जेएसएलपीएस शैलेश रंजन, बीपीओ कृष्णा कुमार प्रामाणिक, बीपीओ नवीन कुमार, जिला प्रबंधक एचआर प्रवीण कुमार, दीदी डॉली सिंह, माधुरी देवी, भारती कुमारी समेत अन्य मौजूद रहें।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *