दस दिनों के अंदर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो देंगे सामूहिक इस्तीफा देंगे…

दस दिनों के अंदर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो देंगे सामूहिक इस्तीफा देंगे…

धनबाद(NIRSA): दस दिनों के अंदर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो देंगे सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। उक्त बांटे मांगलवार को ज्ञापन सौपने पहुंचे वार्ड सदस्य संघ एग्यारकुंड के अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि जब से चुनाव हुआ है वार्ड सदस्यों को सरकार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा छला गया है। कोई भी वार्ड सदस्य का हक देना नहीं चाहते, पूर्व में भी हम लोगों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था।परंतु आज तक उस संबंध में कोई भी निर्णय नहीं हुआ। इस बार हमारे घर के परिजनों द्वारा मईया सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन जमा किया गया था। परंतु उन लोगों का भी नाम उक्त योजना से बाहर किया जा रहा है जिसे हम लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम लोगों को चुने हुए तीन वर्ष बीतने को है मगर सरकार द्वारा सिर्फ 11 महीना का ही वेतन भुगतान किया गया है। वह भी मात्र 500 रूपये प्रत्येक माह के रूप में, इतने कम वेतन में हमारा परिवार कैसे चलेगा। सरकार को इन सारे बिंदुओं का चिंतन करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ हम लोगों को देना के लिए अनुमति दे यह हमारा हक और अधिकार है। इसके अलावा सात सूत्री मांगों में प्रखंड के बीसो पंचायत को प्रतिदिन खोलना, पंचायत में प्रत्येक महीने मासिक बैठक एवं कार्यकारी की बैठक संपन्न होना, योजनाओं की खाता का जांच होना, वर्ष 2022-23 का मानदेय या भत्ता एवं 2023-24, 2024 – 25 तक का मानदेय एवं भत्ता दिया जाए, मृत्यु प्रमाण पत्र सत्यापन करना, ग्राम सभा आदि में वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर होना अनिवार्य किया जाए। प्रखंड द्वारा कराए गए प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र एवं प्रशिक्षण भत्ता निर्गत किया जाए। सभी वार्ड सदस्य प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद प्रखंड प्रमुख संगीता महतो से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। वही शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 9 के वार्ड सदस्य शबाना खातून एवं आम कूड़ा पंचायत के वार्ड संख्या आठ के सदस्य प्रभु महतो द्वारा इस्तीफा सौप गया। वही सोमवार को आमकूड़ा पंचायत पांच के वार्ड सदस्य गौतम बाउरी द्वारा इस्तीफा सौंपा गया था।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *