धनबाद(SINDRI): सिंदरी नारी सेवा संघ के द्वारा दिनांक 10 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और रंगो उत्सव होली पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती रंजना शर्मा जी की अध्यक्षता में की गई। इस कार्यक्रम के माध्यम से रंजना शर्मा,उमा शर्मा,अनीता श्रीवास्तव,शम्पा शील,मीनू सिंह ने चर्चाएं की की किस तरह से सिंदरी की रहने वाली बेटियों को लव जिहाद के मामले में गुमराह किया जा रहा है इस पर कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और बच्चियों को विशेष तौर पर अवगत कराया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए और कई मुख्य मुद्दों पर ,प्रतिमा गोप,बबीता गोप, सोनी सिंह,सुप्रिया,किरण देवी,पूनम सिन्हा और सरस्वती देवी ने अपने बातों को रखा। साथ ही होली जैसे रंग उत्सव पर सैकड़ो की संख्या में महिलाएं एक दूसरे को गुलाल लगाकर इस कार्यक्रम में नृत्य संगीत का आनंद लेते हुए एक दूसरे को लजिज पकवान एवं मिठाईयां खिला कर होली की बधाईयां दी।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

