रांची की बिटिया सृष्टि सिंह बनेगी इच्छाधारी नागिन, कैसे-क्यों-कहां…

रांची की बिटिया सृष्टि सिंह बनेगी इच्छाधारी नागिन, कैसे-क्यों-कहां…

रांची(RANCHI) : राजधानी रांची की एक बिटिया जल्द ही डेली सोप सीरियल में नजर आने वाली है। इस बिटिया का नाम है सृष्टि सिंह और वह स्टार प्लस के फेमस सीरियल ‘जादू तेरी नज़र’ में अपना जलवा दिखायेगी। इस सीरियल में सृष्टि सिंह की एंट्री एक इच्छाधारी नागिन के तौर पर होगी। हालांकि, इच्छाधारी नागिन के रूप में भी सृष्टि एक पॉजिटिव किरदार प्ले करेंगी। बता दें कि नैन नक्स से खूबसूरत सृष्टि सिंह इससे पहले भी स्टार प्लस के सीरियल ‘चाशनी’ ने अपने हुनर का दम दिखा चुकी है। इसके अलावा कलर्स के ‘मेरा बालम थानेदार’ और ‘दो चुटकी सिन्दूर से’ में अपने एक्टिंग के दम पर दर्शकों का खूब प्यार बटोरा है। बता दें कि सृष्टि सिंह पहले कतर एयरवेज में केबिन क्रू थी। उस जॉब में मन नहीं लगा और खुद के अंदर के एक्टिंग का कीड़ा जाग गया। थोड़ा समय संघर्ष करने के बाद बिना किसी गॉडफादर के, सिर्फ और सिर्फ अपने एक्टिंग के दम पर आज सृष्टि सिंह न केवल अपना, बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन कर रही है।
सृष्टि के पिता संजय सिंह रांची आकाशवाणी के सीनियर अनाउंसर है। उनकाी कहना है कि सृष्टि काफी मेहनती लड़की है। शुरू से ही उसका मन बॉलीवुड की तरफ था। इसके लिए काफी कड़ी मेहनत की व जगह-जगह जाकर कई ऑडिशन भी दी। सृष्टि लगातार चार सालों तक ऑडिशन दी, जिसके बाद उसे ब्रेक मिला और वह आज इस मुकाम पर है। उसकी सफलता हम सभी के लिए गर्व की बात है।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *