धनबाद(DHANBAD):धनबाद MLA राज का होली मिलन समारोह, भोजपुरी सिंगर गोलू राजा और गायिका अनुपमा यादव के फगुआ गीत पर झूमे लोग,विधायक राज ने भी गाया होली गीत…कहा मेरा बचपन याद आ गया..
होली का रंग अब कोयलांचल में दिखने लगा है. होली के गीत अब हर जगह बजने लगे हैं. होली का रंग लोगों के बीच चढ़ने लगा है. ऐसे में धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा ने न्यू टाऊन हाल में आयोजित होली मिलन समारोह
चर्चा पूरे जिले में है..विधायक राज के होली मिलन में सिर्फ VIP और बड़े नेता ही नहीं बल्कि सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आम लोग भी शामिल हुए..सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली मनाई.वही विधायक राज सभी आगंतुकों के साथ अबीर गुलाल के साथ होली खेलते नजर आए
मंच पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार के मशहूर भोजपुरी गायक गोलू राजा और गायिका अनुपमा यादव के होली गीत पर लोग झूमते नज़र आए..इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने अपने धनबाद विधानसभा के साथ झारखंड प्रदेशवासियों और देश वासियों को होली की बधाई दी.
विधायक राज ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि होली जैसा खुशियों का त्यौहार कुछ भी नहीं… यहां अपना पराया,जाति पाती और धर्म का कोई भेदभाव नहीं..ये दुश्मन को भी अपना बनाने का पर्व है…विधायक राज ने मीडिया के कैमरे पर फगुआ गीत गा कर सुनाया..
NEWS ANP के लिए विवेक और सन्नी के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

