सड़क दुर्घटना में नरेश प्रसाद सिंह की मौत, पसरा मातम…

सड़क दुर्घटना में नरेश प्रसाद सिंह की मौत, पसरा मातम…

गोमो(GOMO) : कतरास थाना क्षेत्र के भटमुरना के समीप सोमवार को हुई सड़क हादसे में टुंडू निवासी नरेश प्रसाद सिंह की मृत्यु की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया.

बताया जाता है कि नरेश प्रसाद सिंह बाईक से धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के चिटाही कार्यालय से कोई काम के कारण धनबाद जा रहे थे.

इसी क्रम में राजगंज की ओर जा रही टेलर गाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया,जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई.

घटना के बाद नेशनल हाईवे 32 पर जाम होने के के कारण आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया.

वहीं धनबाद सांसद ढुल्लू महतो तथा बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के आश्वासन के बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्मार्टम के लिए भेजते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है.

नरेश सिंह धनबाद सांसद ढुल्लू महतो तथा बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के यूनियन के काम की देख रेख किया करते थे.

NEWSANP के लिए गोमो से सविता बरनवाल की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *