NTPC केरेडारी के DGM कुमार गौरव को दिन दहाड़े भून डाला…

NTPC केरेडारी के DGM कुमार गौरव को दिन दहाड़े भून डाला…

हज़ारीबाग़(HAZARIBAGH): NTPC के डीजीएम रैंक के अधिकारी कुमार गौरव को शनिवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने गोली मार मारकर हत्या कर दी। गोली उनके पीठ पर लगी थी। जल्दबाजी में उन्हें आरोग्य हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना हजारीबाग बड़कागांव रोड के फतहा के पास हुई है। घटना के बारे में एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद अपराधियों को दबोचने के वास्ते छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार कुमार गौरव NTPC केरेडारी में कार्यरत थे। शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपने कार्यालय जा रहे थे। तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। वारदात की फैली खबर के बाद NTPC और आसपास के इलाके में तहलका मच गया। NTPC के अन्य अधिकारी और कर्मी डरे सहमे हैं।

NEWSANP के लिए हजरीबाग से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *