केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया डॉक्टर जी एल प्रसाद का सम्मान
नई दिल्ली(NEW DELHI):देश की राजधानी नई दिल्ली में बरनेट होम्योपैथिक प्राइवेट लिमिटेड ने होम्योपैथी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सको का प्रतिष्ठित सम्मान समारोह होम्योपैथिक पुरोधा सम्मान का आयोजन होटल ताजमहल दिल्ली में किया गया |इस कार्यक्रम में होम्योपैथिक के क्षेत्र में पिछले एक दशक से कार्य कर धनबाद झारखंड का नाम रोशन कर रहे धनबाद हाउसिंग कालोनी सिथत डॉ मनीषाज क्लीनिक के डॉक्टर जी एल प्रसाद को होम्योपैथिक चिकित्सा के प्रति निष्ठा ,सेवा भाव व मरीज के उपचार में आश्चर्यचकित परिणाम को देखते हुए यह सम्मान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, सांसद मनोज तिवारी ,सांसद राजेश वर्मा संचालक होम्योपैथिक डॉक्टर नीतिश दुबे द्वारा दिया गया| डॉक्टर जी एल प्रसाद इससे पहले कई बार दुबई ,नागपुर ,उत्तर प्रदेश ,कोलकाता, जयपुर में विभिन्न कार्यक्रम में सम्मानित हो चुके हैं |कोरोना कल में होम्योपैथिक उपचार का लोहा पुरा धनबाद मान चुका है। और लगभग 10000 लोगों को निशुल्क प्रीवेंटिव दवाई भी बांटी गई थी ।कार्यक्रम में देश भर के 150 चिकित्सा का सम्मान किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह जी ,पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे जी ,सांसद मनोज तिवारी जी ,सांसद राजेश वर्मा जी, मंदिरा बेदी ,आशीष विद्यार्थी जी, प्रसिद्ध कवि मनोज मुंतशिर जी, होम्योपैथी काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पिनोकिन त्रिवेदी जी , सीआरपीएफ के विशिष्ट महानिदेशक सुनील झा जी समेत देश के कई प्रख्यात शक्तियां शामिल रही |
होम्योपैथिक चिकित्सा में एक जाना माना नाम है डॉ जीएल प्रसाद।
डॉक्टर जी एल प्रसाद धनबाद हाउसिंग कॉलोनी में एक प्रतिष्ठित! और ऊर्जावान होम्योपैथिक चिकित्सक हैं जो वर्ष 2003 से प्रैक्टिस कर रहे हैं ।डा प्रसाद ने लगभग 20 वर्षों से दुनिया भर के जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों का इलाज किया है ।होम्योपैथिक दवा और रोगियों के साथ जुड़ने की उनकी अनूठी क्षमता ने उन्हें सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ।वे हमेशा गंभीर और पुराने मामलों का इलाज करने में सफल रहे हैं जहां पारंपरिक दवाएं विफल हो गए हैं ।डॉ प्रसाद ने अपने अनूठे दृष्टिकोण से लाखों रोगियों को राहत प्रदान किए हैं जिन्होंने उनकी ओर रुख किया जब पारंपरिक औषधि उपचार उन्हें राहत देने में विफल रहा है ।डॉक्टर प्रसाद सभी प्रकार की बीमारियों बाल चिकित्सा उपचार ,त्वचा रोग, सोरियासिस, सफेद दाग, एलर्जी ,एलर्जी राइनाइटिस ,टॉन्सिलाइटिस ,बवासीर, दम्मा ,कबज ,गैस्ट्रिक, जोड़ों का दर्द, मधुमेह ,अस्थमा ,पेट के विकार ,सामान्य सर्दी खाँसी, शवशन संबंधी विकार, मनोवैज्ञानिक विकार ,अवसाद विकार ,ऑटो प्रतिरक्षा विकार ,महिलाओं की समस्या (मासिक समस्या ,पीसीओडी ,पीसीओएस ,फाइब्रॉएड ,लिकोरिया इत्यादि )मस्सा, ए डी डी एच डी ,कौरनस, खैराती, माइग्रेन ,बाल झड़ना ,एक्जिमा, सौनदरय संबंधित समस्या ,यौन समस्या ,प्रोस्टेट, किडनी स्टोन ,फिस्टुला, फिशर ,,एसिडिटी ,दाद बीपी ,पितु, मुहासे, हरपीस,गंजापन ,एलोपेसिया ,डैंड्रफ, पीआरपी, बांझपन ,मेनोपॉज यूटीआई और कई अन्य बीमारियों से निपटने में अधिक योग्य और अनुभवी हैं।डा ़प्रसाद को भारत के शीर्ष होम्योपैथी चिकित्सा के रूप में पहचाना गया है और वर्षों से उनको होमपेथी में उत्कृष्टता और उत्कृष्ट योगदान को मान्यता दिया है ।
डॉक्टर प्रसाद को होम्योपैथिक पुरोधा सम्मान से सम्मानित किया गया । डॉक्टर प्रसाद का इस सेमिनार में शामिल होने के साथ-साथ सम्मानित होना होम्योपैथी जगत के साथ धनबाद वासियों के लिए गौरव की बात है और ऐसे कुशल चिकित्सक पर हम सब को नाज है ,शहरवासी भी काफी गौरवान्वित हुए हैं ।
NEWSANP के लिए नई दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

