Ranchi News : पूजा सिंघल दस्तावेज देखने कोर्ट पहुंची…

Ranchi News : पूजा सिंघल दस्तावेज देखने कोर्ट पहुंची…

रांची(RANCHI): आइएएस पूजा सिंघल दस्तावेज देखने के लिए गुरुवार को पीएमएलए कोर्ट पहुंची. गौरतलब है कि दो साल आठ महीने पहले पूजा सिंघल को इडी ने गिरफ्तार किया था. मनरेगा में हुए घोटाला सहित भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप के बाद उन्हें इडी ने 2022 में गिरफ्तार किया था. उनके सीए के पास से कराेड़ों रुपये बरामद किये गये थे. सीए की गिरफ्तारी के बाद पूजा सिंघल को भी गिरफ्तार किया गया था. पूजा सिंघल भ्रष्टाचार के आरोप में दो साल आठ महीने जेल में रही. पूजा सिंघल के करीबी के 20 ठिकानों पर मई 2022 में छापेमारी की गयी थी. इतना ही नहीं पूजा सिंघल के घर से भी घोटाला से संबंधित कई महत्वपूर्ण कागजात इडी ने जब्त किया था. दिसंबर 2024 में उन्हें सशर्त जमानत मिली है. मामले में वह अपने केस संबंधित जानकारी व इडी के दस्तावेज देखने के लिए बुधवार को कोर्ट पहुंची थी.

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *