वरीय पुलिस अधीक्षक जोरापोखर थाना अंतर्गत जामाडोभा में छापामारी किया…

वरीय पुलिस अधीक्षक जोरापोखर थाना अंतर्गत जामाडोभा में छापामारी किया…

धनबाद(DHANBAD):कल दिनांक:- 05/03/2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक, धनबाद के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक साईबर अपराध रोकथाम, धनबाद के मार्गदर्शन में प्रतिबिम्ब प्लॉटेड नंबर- 9155972045 के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई हेतू एक छापामारी टीम का गठन किया गया एवं जोरापोखर थाना अंतर्गत जामाडोभा में छापामारी किया गया है। जहाँ पर छापामारी के क्रम में रियाजुल हक अंसारी, उम्र- 40 वर्ष पिता स्व० अलाउद्दीन अंसारी सा०- जामाडोभा, रमजानपुर काली मंदीर के पास, थाना- जोरापोखर, जिला-धनबाद को साईबर ठगी में प्रयोग में लाये गये प्रतिबिम्ब प्लॉटेड नंबर 9155972045 लगा हुआ मोबाईल के साथ पकड़ा गया। इनसे पुछताछ करने पर बताया गया कि ये साईबर ठगी का कार्य यू-ट्यूब में सिखे थे। इनके द्वारा साईबर ठगी के लिए अनजान लोगो को उनके रिस्तेदार बनकर कॉल करते थे एवं बिमार, घायल, अन्य आकस्मिक घटना बताकर पैसे की ठगी करते थे। इनके पास से बरामद सीम में बिहार राज्य से दो (02) एवं महाराष्ट्रा राज्य से एक (01) ऑनलाईन साईबर कम्पलेन दर्ज पाया गया है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *