जबरदस्त कमाई करने वाली सुपरहिट भोजपुरी फिल्में, कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड…

जबरदस्त कमाई करने वाली सुपरहिट भोजपुरी फिल्में, कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड…

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने अपनी अलग पहचान बना ली है, और इसका जलवा अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं, बल्कि विदेशों में भी देखने को मिल रहा है। मनोज तिवारी, पवन सिंह, निरहुआ (दिनेश लाल यादव), रवि किशन और खेसारी लाल जैसे सुपरस्टार्स ने अपने अभिनय और दमदार फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत लिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी भोजपुरी फिल्में हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई कर रिकॉर्ड बना दिये? आइए, जानते हैं ऐसी ही कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में—

ससुरा बड़ा पइसावाला’ – मनोज तिवारी की जबरदस्त एंट्री
साल 2003 में रिलीज हुई ‘ससुरा बड़ा पइसावाला’ ने भोजपुरी सिनेमा को एक नई ऊंचाई दी। मनोज तिवारी और रानी चटर्जी स्टारर इस फिल्म को अजय सिंह ने निर्देशित किया था। महज 30 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने 35 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी, जो आज भी एक मिसाल है।

गंगा’ – जब भोजपुरी में बिग बी की एंट्री हुई
साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘गंगा’ ने लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। इस फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हेमा मालिनी, नगमा और रवि किशन जैसे दिग्गज कलाकार नजर आये। दमदार कहानी के दम पर इस फिल्म ने 35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था।

‘प्रतिज्ञा’ – निरहुआ और पवन सिंह की ब्लॉकबस्टर जोड़ी

दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और पवन सिंह की फिल्म ‘प्रतिज्ञा’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म में पाखी हेगड़े और सोनाली जोशी भी नजर आई थीं। महज 78 लाख रुपये में बनी इस फिल्म ने 22 करोड़ रुपये की कमाई कर यह साबित कर दिया कि भोजपुरी सिनेमा भी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने में पीछे नहीं है।

भोजपुरी इंडस्ट्री का जलवा आज से भारत ही नहीं विदेशों में भी देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड में कई मशहूर एक्टर एक्ट्रेस है। मनोज तिवारी, रवि किशन, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव और खेसारी लाल जैसे सुपरस्टार आजकल सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि दर्शकों के बीच भी छाए हुए हैं।इन एक्टरों ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया। आज हम आपको भोजपुरी जगत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनका रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *