जामताड़ा(JAMTARA): झारखण्ड सरकार के बजट को लेकर भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री बबीता झा खूब बरसी और इसे घिसा-पिटा बताया. बुधवार को कोर्ट रोड स्थित अपने आवास में प्रेस-कॉन्फ्रेंस रखा और इस पर तफ़सील से चर्चा की.
बबीता झा ने इस बजट पर तंज कसते हुए कहा कि ये केवल मंत्रियों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इस बजट में जामताड़ा जिले के विकास को लेकर कोई रुपरेखा तय नहीं की गई. जबकि इस जिले में दो विधानसभा क्षेत्र आते हैं. दूसरी हकीकत ये है कि झारखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष और राज्य के स्वस्थय मंत्री इसी जिले से आते है. इतना बड़ा ओहदा होने के बावजूद जामताड़ा के विकास पर कोई ठोस पहल और कदम नहीं उठाए गए. जो जामताड़ा के लोगों के साथ नाइंसाफी है.
इसके अलावा भाजपा नेत्री ने मैया सम्मान योजना पर भी सवाल उठाया और कहा कि हेमंत सरकार ने महिलाओं को किया वादा पूरा नहीं किया. उन्होंने आरोप लगाया कि कई महीनों से विकलांग, विधवा और वृद्धा पेंशन राज्य की महिलाओं को नहीं मिल रहा है. इसके चलते भी काफ़ी परेशानी लोगों को हो रही है.
अपने मुखर और बेबाक बोल से प्रहार करने वाली बबीता झा ने राज्यकर्मी सेविका, साहियका, जल सहिया जैसे श्रमजनक सेवाओं में लगे लोगों को उनके मेहनत के मुताबिक मानदेय नहीं दिए जाने पर पर भी झारखण्ड सरकार की आलोचना की. बबीता झा ने झारखण्ड सरकार के बजट को सत्ता में आसीन मंत्रीयों का ही बजट करार दिया, जिसमे आम लोगों की जिंदगी बदलेगी, ऐसा दिखलाई नहीं पड़ता.
इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह, प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह, कार्यसमिति सदस्य गीता देवी मौजूद थी.
NEWSANP के लिए जामताड़ा से शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट

