शिवलीबाड़ी में मोटरसाईकिल चोर पकड़ाया, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले…

शिवलीबाड़ी में मोटरसाईकिल चोर पकड़ाया, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले…

निरसा(NIRSA): कुमारधुबी ओपी क्षेत्र अंतर्गत शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत नीचुबासा निवासी बिनोद प्रसाद मालाकार के घर के बाहर खड़ी मोटरसाईकिल को लेकर भागते हुए चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर धुनाई करते हुए पोल में बांध दिया। उसके बाद कुमारधुबी पुलिस को सुचना दी गई। सुचना मिलने पर पहुंची कुमारधुबी पुलिस ने मोटरसाईकिल चोर को पकड़ ले गई।

लाहिडीह गोविंदपुर निवासी चोर सहाबुद्दीन ने बताया की उसके दो साथी सरीफ और सराफत दोनों कर्मादाह गोविंदपुर निवासी तीनों पल्सर मोटरसाईकिल से आये और बाहर ख़डी गाडी में लगी लॉक को मास्टर चाभी से खोलकर जा रहे थे तभी लोगों ने मुझे देख लिया और पकड़ लिया। मुझे पकड़ाया देख दोनों साथी भाग खडे हुए। इससे पहले जामताड़ा से चोरी किया था।
वही पीड़ित बिनोद मालाकार ने बताया की वह रोजाना की तरह आज भी कुमारधुबी बाजार से सामान लेकर वापस लौट बाहर गेट के समीप गाड़ी खड़ी कर अंदर गया था। थोड़ी देर बाद ही चिल्लाने की आवाज सुनकर दौड़कर बाहर निकाला तो देखा कि ग्रामीण एक युवक को मेरी गाड़ी के साथ पकड़े हुए हैं। वह मास्टर चाबी से मेरा गाड़ी खोल लेकर भाग रहा था। पुलिस अगर इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच पड़ताल करें तो मोटरसाईकिल चोर गिरोह का पर्दाफास हो सकता है।

NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *