धनबाद(DHANBAD):हिन्दी साहित्य विकास परिषद् ट्रस्ट की ओर से 7 मार्च को धनबाद के जोड़ाफाटक हावड़ा मोटर स्थित इण्डस्ट्रीज एण्ड कार्मर्स एसोसियेशन के सभागार में ‘रंग बरसे 2025 होली के रंग हास्य कवियों के संग मनाने जा रही है। जिसमें देश के दो नामचीन हास्य कवि क्रमशः शम्भु शिखर, चेतन चर्चित अपने हास्य रंग की कविताओं से शहर वासियों को हंसी के रंग से सराबोर करेंगें। कार्यक्रम शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक चलेगा.कार्यक्रम में साहित्य विकास परिषद् के सभी सदस्य आमांत्रित किए गए हैं.प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्था के अध्यक्ष संजय आनन्द ने बताया कि परिषद् विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नारी सशक्तिकरण का सम्मान करते हुए शहर की कुछ प्रमुख महिलाओं को महिला सम्मान से सम्मानित भी करेगी.ट्रस्ट के सचिव राकेश शर्मा ने बताया कि आगामी 5 अप्रैल से साहित्य विकास परिषद, झारखण्ड के इतिहास में पहली बार साहित्य चौपाल का शुभारम्भ करने जा रही है। जिसमें ग्राम स्तर एवं पंचायत स्तर पर युवाओं में साहित्य के प्रति जागरूकता पैदा करने का काम करेगी। इसके साथ ही झारखण्ड के कहानीकारों का कहानी संग्रह साहित्य ग्रन्थ भाग-2 का लोकापर्ण किया जायेगा.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

