लिंडसे क्लब धनबाद में लघु पत्रिका का चौथा पुस्तक मेला हुआ संपन्न…

लिंडसे क्लब धनबाद में लघु पत्रिका का चौथा पुस्तक मेला  हुआ संपन्न…

धनबाद(SINDRI): लघु पत्रिका का चौथा पुस्तक मेला लिंडसे क्लब धनबाद में संपन्न हुआ। इस पुस्तक मेले में देश भर से आठ राज्यों के 80 साहित्यकार ने भाग लिया। तीन दिवसीय पुस्तक मेले में 32 प्रकाशकों का स्टॉल लगा था।

पुस्तक मेला में प्रो. अर्चना सिंहा स्मृति सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। प्रो. अर्चना सिंहा आर एस मोर महाविद्यालय गोविंदपुर में व्याख्याता और दर्शनशास्र की विभागाध्यक्ष थी, जिनकी मृत्यु कोविड काल में हो गई थी।

उनकी याद में त्रैमासिक बांग्ला पत्रिका शिल्पे अनन्या के संपादक दीपक कुमार सेन द्वारा प्रत्येक वर्ष सम्मान समारोह आयोजित कर विशिष्ट सम्मानित व सामाजिक कार्यकर्ता को सम्मानित किया जाता है।

इस वर्ष लघु पत्रिका का मेला में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सामाजिक जीवन में समय देने वाले सात विशिष्टों को सम्मानित किया गया। जिसमें सिंदरी के सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार ठाकुर को भी सम्मानित किया गया है। समारोह में शॉल और स्मृति प्रतीक से सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए प्रसिद्ध हृदय और मधुमेह के चिकित्सक डा. सुनील सिंहा, भरतनाट्यम और कला क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए प्रो. राहुल देव मंडल व प्रो. अनसूया, सामाजिक कार्यकर्ताओं में विशिष्ट भूमिका अदा करने के लिए सिंदरी के विकास कुमार ठाकुर, लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए बांग्ला लेखिका तनुश्री गोराई, कोविड काल में खेतों और मैदानों में शिक्षा प्रसार जारी रखने के लिए भोला नाथ राम, साहित्य में योगदान के लिए रीना भौमिक, लेखन क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रदीप अधिकारी को दिया गया।

सम्मान समारोह में प्रो डा. दीपक कुमार सेन, ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. काशी नाथ चटर्जी, प्रसिद्ध लेखक व जनवादी लेखक संघ के डा. मृणाल, हिंदी के प्रख्यात साहित्यकार व पूर्व आईएएस अधिकारी रानेंद्र कुमार, साहित्यकार सुशील महतो, पूर्व प्राचार्य एवं जनवादी लेखक संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ए आई खान, रांची विश्वविद्यालय के खोरठा के विभागाध्यक्ष दिनेश दिनमणि,साहित्यकार डॉ. दयामय राय, डा. मनमोहन पाठक, तपन सरकार मौजूद थे।

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति सिंदरी नगर अध्यक्ष रानी मिश्रा, रंजू प्रसाद, सविता देवी, गौतम प्रसाद, मुकेश कुमार आदि ने सम्मानित किए गए सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त की है।

NEWSANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *