BCCL के सेवानिवृत्त कोयला कर्मियों की समस्याओं को लेकर कोयला भवन के बाहर धरना…धरना को लेकर सेवानिवृत कर्मियों और CISF से हुई नोंक झोंक..तंबू ,कुर्सी और बैट्री उठा कर ले गए जवान..जानिए DP किस बात से थे नाराज…

BCCL के सेवानिवृत्त कोयला कर्मियों की समस्याओं को लेकर कोयला भवन के बाहर धरना…धरना को लेकर सेवानिवृत कर्मियों और CISF से हुई नोंक झोंक..तंबू ,कुर्सी और बैट्री उठा कर ले गए जवान..जानिए DP किस बात से थे नाराज…

धनबाद(DHANBAD): 3 मार्च 2025 सेवानिवृत्त कोयला खदान मजदूर संघ, धनबाद जोन के सदस्यों ने कोयला क्षेत्र से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कोयला भवन बीसीसीएल मुख्यालय के गेट पर एक दिवसीय धरना आयोजित किया था। 13 सूत्री की मांगों को लेकर धरना का आयोजन की सूचना पिछले 15 फरवरी को ही प्रबंधन को दे दी गई थी, सदर एसडीओ से लेकर बीसीसीएल कार्मिक निदेशक को भी सूचना दी गई थी उसके बाद जैसे ही बीसीसीएल मुख्यालय पर धरना दी गई उसी वक्त CISF के जवानों ने प्रबंधन के आदेश पर तंबू,कुर्सी और माइक की बैट्री को हटा दिया ,इसको लेकर सेवा निवृत्त कर्मियों और CISF जवानों के बीच नोंक झोंक भी हुई ..जवानों ने सभी धरना देने वाले कर्मियों को घेर रखा था..बताया जाता है कि डीपी ने खुद धरना समाप्त करने का आदेश दिया था ,लेकिन सेवा निवृत्त कर्मियों ने उनके आग्रह को ठुकरा दिया…हालांकि प्रबंधन की नाराजगी के बावजूद राम शंकर तिवारी की अध्यक्षता में धरना का आयोजन हुआ ..इस मामले में आंदोलन करने वाले सेवा निवृत्त कोयला खदान मजदूरों ने कैशलेश स्मार्ट कार्ड ,20 लाख तक ग्रेच्युटी, आउट डोर में 25 हजार रुपए तक इलाज में कटौती नहीं करने , न्यूनतम पेंशन 5000 रुपया करने सहित विभिन्न मांगो को लेकर धरना का आयोजन किया गया था..

धरने में BCCL जोन के महासचिव बिंदेश्वरी प्रसाद ने अपनी प्रस्तावना रखते हुए कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं पर कोई संचालित संगठन ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि ऑल इंडिया द्वारा तय की गई सुविधाओं का क्रियान्वयन नहीं हो रहा है और कोल इंडिया के चेयरमैन एस. गोपी के निर्देशों के बावजूद मजदूरों को सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने डीपी के निर्देश पर CISF द्वारा धरना को रोकने के लिए उठाए गए कदम की आलोचना की वही महासचिव ने अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भेदभाव का मुद्दा उठाते हुए इसे संवैधानिक और नैतिक रूप से गलत बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन की ओर से ऐसी व्यवस्था बनी रही तो संघ द्वारा भविष्य में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। वही अक्षय प्रसाद ,अरुण पांडेय समेत तमाम मजदूर नेताओं ने बीसीसीएल प्रबंधन की नीति आलोचना की …संघ ने मांग की है कि सेवानिवृत्त कोयला कर्मचारियों को उनकी तय सुविधाएं दी जाएं और उनके साथ हो रहे भेदभाव को खत्म किया जाए। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो संघ आंदोलन को और तेज करेगा।

इस धरना कार्यक्रम में अमरेंद्र कुमार चौधरी, चमन कुमार, उमेश पर, चंदन मिश्रा, सरवन कुमार, बीपी चौधरी, अशोक कुमार सिंह, रामचंद्र पासवान, सखन कुमार, सन पांडे, उमेश्वर झा, राम रतन जी, रेखा बोस, हरिपद रवानी सहित कई अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए विवेक के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *