झारखंड में आदिवासी छात्रों के लिए शुरू होगा ‘मिशन यूपीएससी’, फ्री कोचिंग मिलेगी…

झारखंड में आदिवासी छात्रों के लिए शुरू होगा ‘मिशन यूपीएससी’, फ्री कोचिंग मिलेगी…

झारखंड(JHARKHAND):झारखंड के आदिवासी छात्रों के लिए कल्याण विभाग ‘मिशन यूपीएससी’ योजना शुरू करेगा। इसके तहत पिछले साल यूपीएससी पीटी क्वालिफाई करने वाले आदिवासी छात्रों को विभाग फ्री कोचिंग कराएगा, ताकि वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें। कोचिंग खर्च के लिए उन्हें दो किस्तों में 80 हजार रुपए मिलेंगे।

आदिवासी कल्याण आयुक्त इस योजना के अनुपालन, क्रियान्वयन और अनुश्रवण के नोडल अधिकारी होंगे। उनकी अध्यक्षता में गठित समिति 20 से 36 वर्ष के आदिवासी युवाओं का चयन करेगी। विभागीय मंत्री चमरा लिंडा ने इसके लिए शीघ्र विज्ञापन जारी करने का निर्देश दिया है। मेरिट लिस्ट के निर्धारण में सबसे पहले यूपीएससी सिविल सेवा का साक्षात्कार देने वाले आवेदकों को रखा जाएगा।

आदिवासी कल्याण आयुक्त – अध्यक्ष
निदेशक, डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान – सदस्य कल्याण विभाग के एक वरीय पदाधिकारी – सदस्य सचिव, झारखंड राज्य आदिवासी सहकारिता विकास निगम – सदस्य एक बार ही सहायता आदिवासी कल्याण आयुक्त समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कर आवेदन मांगेंगे।
चयनित अभ्यर्थियों को अधिकतम एक बार ही आर्थिक सहायता दी जाएगी।
मेरिट लिस्ट में आनेवाले 100 आवेदकों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
दो किस्त में दी जाएगी राशि। प्रथम किस्त में 30 हजार, दूसरी किस्त में 50 हजार।

ऐसे बनेगी मेरिट लिस्ट…

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के साक्षात्कार में भाग लिए हुए आवेदक।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा में भाग लिए हुए आवेदक।
जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के साक्षात्कार में भाग लिए हुए आवेदक।
जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा में भाग लिए हुए आवेदक।

आवेदकों की योग्यता…

झारखंड का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है। इसका प्रमाण पत्र देना होगा।
आवेदक अनुसूचित जनजाति वर्ग से हो और उनके पास जाति प्रमाण पत्र हो।
न्यूनतम उम्र 20 वर्ष व अधिकतम उम्र 36 वर्ष होनी चाहिए। स्नातक उत्तीर्ण हो।
न्यूनतम उम्र की गणना विज्ञापन प्रकाशन वर्ष में 1 अगस्त की तिथि को की जाएगी।
पिछले साल यूपीएससी व जेपीएससी मुख्य परीक्षा में भाग ले चुके छात्रों के लिए कल्याण विभाग शुरू कर रही बड़ी योजना…

ये पात्र नहीं … ऐसे आवेदक जो किसी भी सरकारी सेवा में कार्यरत हैं, वे इस योजना के पात्र नहीं होंगे। इस विषय को लेकर निर्धारित प्रपत्र में घोषणा करना अनिवार्य होगा।

वह सब कुछ जो आपको जानना जरूरी है… हर साल 100 छात्रों को मिलेगा मिशन यूपीएससी योजना का लाभ

अभी पीटी निकालने वाले एससी-एसटी छात्रों को मिलते हैं 1 लाख

कल्याण विभाग की एक योजना के तहत यूपीएससी का पीटी निकालने वाले एसटी और एससी छात्रों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए एक लाख रुपए मिलते हैं। मिशन यूपीएससी इस योजना से अलग है। इस योजना में सिर्फ एसटी बच्चों को लाभ मिलेगा।

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *