लिटिल मैगजीन मेला के दूसरे दिन धनबाद वासियों के बीच जागरूकता के लिए प्रभात फेरी का आयोजन…

लिटिल मैगजीन मेला के दूसरे दिन धनबाद वासियों के बीच जागरूकता के लिए प्रभात फेरी का आयोजन…

धनबाद(DHANBAD): “शिल्पे अनन्या” बंगला पत्रिका द्वारा लिंडसे क्लब हीरापुर में आयोजित तीन दिवसीय चतुर्थ लघु पत्रिका मेला का उद्घाटन 28 फरवरी को किया गया।
आज दूसरा दिन प्रभात फेरी का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य धनबाद वासियों के बीच धनबाद में होने वाले 3 दिवसीय लिटिल मैगजीन मेला की जानकारी एवं लघु पत्रिका के प्रति जागरूकता पैदा करना है।

इस लघु पत्रिका मेला में अधिक से अधिक जन साधारण लाभ लें , एक किताब जितना वफादार कोई दोस्त नहीं ,तुम किताबों के सामने झुक जाओ – यह तुम्हारे सामने दुनिया झुका देगी , किताब पढ़ना हमें अकेले में – विचार करने की आदत और सच्ची खुशी देता है आदि बातों के साथ नौ राज्यों से उपस्थित साहित्यकारों , लेखक , कवि , सांस्कृतिक साथियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।
ये प्रभात फेरी लिंडसे क्लब से मुख्य डाक घर होते हुए , रणधीर वर्मा चौक से पुन : लिंडसे क्लब पहुंची ।
प्रभात फेरी में आयोजन समिति के अध्यक्ष सह शिल्पे अनन्या के संपादक प्रो. दीपक कुमार सेन द्वारा कहा गया कि मेरे जीवन का सपना है लोगों को हमेशा पुस्तक के साथ जोड़ कर रखना.

आयोजन समिति के सचिव एवं भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. काशी नाथ चटर्जी द्वारा कहा कि ये प्रभात फेरी साहित्यकार, कवि व लेखकों का प्रभात फेरी था । इसका मुख्य मकसद किताब से दूरी बनाने वाले को पुनः किताब से जोड़ना व फिर से लोगों का नैतिक मूल्य को बढ़ावा देना है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *