धनबाद, देवघर समेत 6 शहरों में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा….

धनबाद, देवघर समेत 6 शहरों में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा….

रांची(RANCHI): झारखंड में बजट सत्र के दौरान कई बड़ी घोषणाएं की जा रही हैं। इसी क्रम में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने राज्य के युवाओं के हक में फैसला लेते हुए बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि झारखंड के 6 शहरों में मेडिकल कॉलेज तो 5 शहरों में सुपर स्पेशियलिस्ट अस्पताल की स्थापना होगी।
झारखंड के इन 6 शहरों में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि धनबाद, देवघर, खूंटी, गिरिडीह, जामताडा तथा जमशेदपुर में पीपीपी मोड पर मेडिकल कालेज खोले जाएंगे। इन मेडिकल कॉलेज के खुलने से यहां के लाखों युवाओं को फायदा होगा। यहां तक कि बाहर के राज्यों के छात्रों की भी पढ़ाई हो सकेगी।
झारखंड के 5 शहरों में सुपर स्पेशियलिस्ट अस्पताल की स्थापना
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि धनबाद, जामताडा, देवघर, हजारीबाग तथा गोड्डा में सुपर स्पेशियलिस्ट अस्पताल की स्थापना की जाएगी। इस अस्पताल के खुलने से मरीजों की परेशानी दूर होगी साथ ही दूसरे अन्य अस्पतालों का भार कम होगा।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *