शिवलीबाड़ी स्थित मध्य विद्यालय पोटारी में चौथी बार हुई चोरी, शिक्षक हलकान…

शिवलीबाड़ी स्थित मध्य विद्यालय पोटारी में चौथी बार हुई चोरी, शिक्षक हलकान…

धनबाद(NIRSA): शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत स्थित मध्य विद्यालय पोटारी में बीती रात चोरों ने धावा बोला और स्कूल में रखें मध्यान भोजन के सामग्री सहित अन्य सामान चोरी कर भाग गए । बताया जाता है स्कूल में ये चौथी बार चोरी की घटना घटी है। जानकारी देते हुए स्कूल के प्राचार्य विष्णु लाल किस्कू ने बताया कि पहले भी कई बार स्कूल में चोरी की घटना घट चुकी है। बीती रात चोरों ने स्कूल में रखे चावल, दाल, तेल व अन्य खाने-पीने सामान के साथ पानी का मोटर और कुछ कुर्सियां चोरी कर ली गई है। जिसकी शिकायत कुमारधुबी पुलिस से की गई है। सूचना पर कुमारधुबी पुलिस पहुंच मामले के छानबीन में जुट गई है।
वही माता समिति के सदस्य चाइना बाउरी ने कहा स्टोर में रखे बक्से में चावल, दाल ,तेल जैसे सभी सामान रखे हुए थे। सुबह देखा तो पूरा बक्सा खाली है। जिसकी जानकारी स्कूल प्राचार्य को दिया गया ।

वही एग्यारकुंड प्रखंड के उप प्रमुख विनोद दास ने कहा कि यह स्कूल प्रबंधन की लापरवाही है। पहले भी स्कूल से कई कीमती समानों की चोरी हुई है। जिसके बाद भी प्रबंधन सजग नही हुए। ये चौथी बार स्कूल में चोरी की घटना हुई है। स्कूलबके प्राचार्य को सीसीटीवी कैमरा लगाना चाहिए, स्कूल के बाउंड्री वाल को ऊंचा करना चाहिए। दीवार का हाइट कम रहने के कारण चोर दीवार फांद कर स्कूल में प्रवेश करते है।

NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *