पटना(PATNA):पटना राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष अंदाज में घेरा है. उन पर जमकर कटाक्ष किये हैं. उन्होंने अपने कटाक्ष में प्रधानमंत्री के मखाना खाने वाले बयान को आधार बनाया है. लालू प्रसाद ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि अबकी बार तो हमारे सवालों पर पीएम ने साल में 300 दिन ही मखाना खाने की बात कही है. अगली बार 350 दिन ‘बिहारी भूंजा’ खायेंगे. राजद सुप्रीमो ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में हम लोग जीतेंगे. इधर राजद ने रणनीति के तहत पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह सदन को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि‘किसी में भी क्षमता नहीं है कि वह दूसरा लालू बना सके.’ इस वीडियो में उन्होंने दूसरे अन्य नेताओं के बारे में यही बात कही है.
NEWSANP के लिए बिहारी से ब्यूरो रिपोर्ट

