विधानसभा में भारी हंगामा, विपक्ष के सभी विधायक निलंबित…

विधानसभा में भारी हंगामा, विपक्ष के सभी विधायक निलंबित…

दिल्ली(DELHI):दिल्ली विधानसभा में उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। अभिभाषण शुरू होते ही आप पार्टी के विधायकों ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यालय से भीमराव आंबेडकर की फोटो हटाने का विरोध करना शुरू कर दिया। बढ़ते हंगामे को देखते हुये विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत समेत आप के 22 विधायकों को पूरे दिन के लिए सदन से निष्कासित कर दिया। जिसके बाद आतिशी समेत AAP विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया।

NEWSANP के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *