बिहार(BIHAR):महाकुंभ को लेकर पीएम ने कहा, “महाकुंभ के समय में मंदराचल की इस धरती पर आना अपने आप में बड़ा सौभाग्य है. इस धरती में आस्था भी है विरासत भी है और विकसित भारत का सामर्थ्य भी है. ये शहीद तिलकामांझी की धरती है. ये सिल्क सिटी भी है. बाबा अजगैबीनाथ की इस पावन धरा में इस समय महाशिवरात्रि की भी खूब तैयारियां चल रही हैं. ऐसे पवित्र समय में मुझे पीएम किसान निधि की एक और किस्त देश के करोड़ों किसानों भेजने का सौभाग्य मिला है.”
‘किसान कल्याण NDA की प्राथमिकता’
भागलपुर में पीएम मोदी ने कहा “मैंने लाल किले से कहा है कि विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ हैं. ये स्तंभ हैं- गरीब, किसान, महिला और नौजवान. NDA सरकार, चाहे केंद्र में हो या फिर प्रदेश में, किसान कल्याण हमारी प्राथमिकता है.”
‘NDA ने स्थिति को बदला’
लालू यादव पर निशाना साधते हुए पीएम मोगी बोले, “पहले किसान संकट से घिरा रहता था, जो लोग पशुओं का चारा खा सकते हैं वो इन स्थितियों को कभी नहीं बदल सकते. NDA सरकार ने इस स्थिति को बदला है. बीते सालों में हमने सैकड़ों आधुनिक किस्म के बीज किसानों को दिए हैं. पहले यूरिया के लिए किसान लाठी खाता था और यूरिया की कालाबाजारी होती थी. आज किसानों को पर्याप्त खाद मिलती है.”
‘NDA की सरकार ने होती तो…’
पीएम मोदी बोले, “हमने कोरोना के महासंकट में भी किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी. अगर NDA सरकार ना होती तो क्या होता? अगर NDA सरकार ना होती तो आज भी किसानों को खाद के लिए लाठियां खानी पड़ती. NDA सरकार ना होती आज किसानों को यूरिया की एक बोरी 3 हजार की मिल रही होती.”
NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

