संगठन पर्व का उद्देश्य पार्टी की मजबूती और सर्व स्पर्शी विस्तार: सुनील बंसल…

संगठन पर्व का उद्देश्य पार्टी की मजबूती और सर्व स्पर्शी विस्तार: सुनील बंसल…

भविष्य का मजबूत कार्यकर्ता गढ़ने का पर्व है संगठन पर्व…..संजय जायसवाल

संगठन पर्व को समयबद्ध चरण में सफल बनाएं…..बाबूलाल मरांडी

रांची(RANCHI):भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश सदस्यता प्रभारी राकेश प्रसाद ,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू,मनोज कुमार सिंह,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पी एन सिंह, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी,बालमुकुंद सहाय,विकास प्रीतम,भानु प्रताप शाही,नीलकंठ सिंह मुंडा,सीमा शर्मा सहित संगठन पर्व को सफल बनाने में जुटे जिलों के चुनाव पर्वेक्षक, चुनाव अधिकारी एवं सह चुनाव अधिकारी गण शामिल हुए।

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री एवम चुनाव अधिकारी सुनील बंसल , लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक एवं चुनाव अधिकारी संजय जायसवाल जी का मार्गदर्शन हुआ।

संचालन गणेश मिश्र ने,विषय प्रवेश प्रदेश महामंत्री एवम चुनाव अधिकारी सांसद डॉ प्रदीप वर्मा और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री एवं चुनाव अधिकारी सुनील बंसल ने कहा कि संगठन पर्व पार्टी की मजबूती और सर्व स्पर्शी विस्तार का पर्व है।

उन्होंने कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। आज देश भर में 13.50 करोड़ प्राथमिक सदस्य हैं।

कहा कि पूरे देश में संगठन महापर्व कार्यक्रम चल रहा जिसमे झारखंड भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि सशक्त भाजपा से ही विकसित भारत , स्वाभिमानी भारत का स्वप्न साकार होगा।

कहा कि सशक्त भाजपा का मतलब सर्व स्पर्शी भाजपा,सर्व समावेशी भाजपा,सर्व व्यापी भाजपा।
कहा कि भाजपा संगठन विस्तार में महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दे रही है।

सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि झारखंड में भाजपा का मजबूत सांगठनिक जनाधार है। जिसे और विस्तृत,व्यापक बनाने की प्रक्रिया संगठन पर्व में चल रही। भाजपा का संगठन कार्य सतत चलने वाला कार्य है।

कहा कि संगठन पर्व भविष्य का कार्यकर्ता गढ़ने का पर्व है। पार्टी के विचारों,नीतियों और कार्यक्रमों को कार्यकर्ता ही धरातल पर ले जाने का माध्यम है।

प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के कारण झारखंड में संगठन पर्व विलंब से शुरू हुआ लेकिन हम इसे परिश्रम से समय पर पूर्ण कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि बूथ से लेकर जिला स्तर की सांगठनिक संरचना को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें।

NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *