नवविवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर प्रताड़ित कर जहर देकर मारने का आरोप…

नवविवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर प्रताड़ित कर जहर देकर मारने का आरोप…

धनबाद(DHANBAD):बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के दुलुमडीह-चकपलैया गांव में रविवार को जहर खाने से नवविवाहिता पानमुनी कुमारी ( 24) की मौत हो गयी. घटना की सूचना पर जोबरदाहा-पूर्वी टुंडी निवासी मृतका के परिजन चकपलैया गांव पहुंचे और जमकर हंगामा किया. मृतका के पति प्रेमनाथ मुर्मू व उसके परिजनों पर पानमुनी को प्रताड़ित कर जहर देकर मारने का आरोप लगाने लगे.

दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट :
इस दौरान दोनों पक्षों एक, दूसरे से भिड़ गये. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट भी हुई. प्रेमनाथ मुर्मू ने अपनी ससुराल वालों पर मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया. जानकारी के अनुसार छह माह पूर्व ही पानमुनी की शादी प्रेमनाथ मुर्मू से हुई थी. इधर घटना की सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. इस संबंध में बरवाअड्डा पुलिस ने बताया कि लिखित शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जायेगी. समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ है.

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *