धनबाद की पांच सदस्यीय टीम सिक्किम रवाना…

धनबाद की पांच सदस्यीय टीम सिक्किम रवाना…

धनबाद(DHANBAD) :भारत सरकार के युवा मंत्रालय द्वारा MY BHARAT और नेहरू युवा केंद्र धनबाद के तत्वाधान में 5 सदस्यों की टीम सिक्किम के लिए रवाना हो गई है। 24 से 28 फरवरी तक सिक्किम के नामची में आयोजित हो रहे अंतर राज्यीय युवा आदान -प्रदान कार्यक्रम में पांचों सदस्य धनबाद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
धनबाद जिला युवा अधिकारी रवि मिश्रा ने बताया कि भारत सरकार युवाओं को विभिन्न संस्कृति व सामाजिक परिवेश से अवगत कराना है अनुभवों के आदान प्रदान को सुनिश्चित कराना है।

धनबाद जिले के पांच सदस्यीय टीम में सौरभ कुमार, उत्कर्षा चौधरी, सुरभि कुमारी, नंदिता श्रीवास्तव और सरफराज शामिल हैं। धनबाद जिले के साथ साथ रांची, गढ़वा, जामताड़ा, देवघर के भी प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

NEWSANP के लिए धनबाद से सौरभ की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *