डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी में लीगल लिटरेसी क्लब का उद्घाटन निर्भय प्रकाश प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट …

डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी में लीगल लिटरेसी क्लब का उद्घाटन निर्भय प्रकाश प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट …

विद्यालय के आरंभ से ही बच्चों को कानून और उनके कर्तव्यों की शिक्षा देनी चाहिए – निर्भय प्रकाश प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट धनबाद

नियम कानून के पालन में अपनी शान समझना चाहिए- प्राचार्य अशोक कुमार सिंह


सिंदरी(SINDRI): आज डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी धनबाद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर लीगल लिट्रेसी क्लब का शुभारंभ निर्भय प्रकाश प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट और अजय कुमार भट्ट डिप्टी चीफ एलडीसी धनबाद ने किया।

बच्चों को संबोधित करते हुए न्यायाधीश निर्भय कुमार ने कहा कि कानून की शिक्षा हमें विद्यालय में प्रथम दिन से शुभारंभ करना चाहिए। हमें अपने कर्तव्य और मूल अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए यदि हम अपने मुख्य कर्तव्यों के बारे में जानकारी और जीवन में शामिल करने का प्रयास करेंगे तो अच्छे नागरिक बनेंगे। यदि हम अपने आप को ही अच्छे नागरिक के रूप में प्रस्तुत करें तो यह देश की सेवा होगी। कानून की जानकारी होना सभी के लिए आवश्यक है।

प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने सभी का स्वागत किया और संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने नियम और कानून की जानकारी सभी को होनी चाहिए। हमारे भारत के लोग कानून को तोड़ने में अपनी शान समझते हैं। हमें इस विचार को बदलना चाहिए और नियम कानून के पालन में अपनी शान समझना चाहिए। आज के बच्चे ही कल देश का भविष्य बनेंगे।

उन्होंने कहा कि क्लब के माध्यम से कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों को समय समय पर जिला न्यायालय परिसर में विजिट कराकर न्यायालय की कार्य प्रमाली के बारे में जानकारी दी जाएगी। क्लब द्वारा बाल विवाह की रोकथाम, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, एंटी रैगिंग कानून, यातायात सुरक्षा, महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने घरेलू हिंसा अधिनयम, दहेज उत्पीड़न, मानवाधिकार, दिव्यांग के अधाकर, पर्यावरण सुरक्षा, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार एवं कैरियर गाइडेंस व काउंसलिंग के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

वहीं कर आभासी माध्यम से न्यायमूर्ति एम.एस. रामचंद्र राव,मुख्य न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय-सहमुख्य संरक्षक, झालसा न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद
न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष, झालसा न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय
न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय एवं अध्यक्ष,एचसीएलएससीकी गरिमामयी उपस्थिति में
झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं विशिष्ट अतिथिगण उपस्थिति रहे।
यह कार्यक्रम झारखंड के सभी डीएवी स्कूलों में गूगल मिट के माध्यम किया जा रहा है।
इस अवसर पर सभी छात्र और छात्राओं के साथ विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *