बिहार में अप्रैल-मई में चुनाव की आशंका, तैयारी में जुट गये हैं सारे राजनीतिक दल…

बिहार में अप्रैल-मई में चुनाव की आशंका, तैयारी में जुट गये हैं सारे राजनीतिक दल…

बिहार(BIHAR): बिहार में जिस तरह से सभी दलों के नेता यहांतक कि कांग्रेस पार्टी चुनाव अभियान में जुटी है , ऐसा लगता है कि समय से पहले ही चुनाव हो सकता है.बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को भी समय से पहले चुनाव हो जाने की चिंता सता रही है.उन्होंने चुनाव आयोग पर हमला करते हुए कहा कि आयोग संविधान और लोकतंत्र के कैंसर की तरह काम कर रहा है. चुनाव आयोग बीजेपी का ‘चीयरलीडर’ बन चुका है. उसे बिहार में जब चुनाव कराना है, कराए. हम लोग तैयार हैं. तेजस्वी के इस बयान से सवाल उठ रहे हैं कि क्या उन्हें भी ऐसा लग रहा है कि बिहार में तय समय से पहले विधानसभा चुनाव हो सकते है?

तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित बिहार यात्रा पर कहा, “हर दिन कोई न कोई आएगा. दिल्ली चुनाव खत्म हो गया है. हर कोई बिहार आ रहा है. इन लोगों को बिहार और यहां के लोगों से कुछ लेना-देना नहीं है. वे केवल सत्ता में बने रहने के लिए आ रहे हैं. उन्हें किसी और चीज से मतलब नहीं है. क्या वे बिहार को कारखाने देने आ रहे हैं? क्या वे बिहार से पलायन को रोकने आ रहे हैं? क्या ये महंगाई, बेरोजगारी को खत्म करने के लिए बिहार आ रहे हैं? वे केवल अपने स्वार्थ के लिए आ रहे हैं?”

कांग्रेस पार्टी भी दिल्ली चुनाव के बाद से बिहार में चुनाव की तैयारी में जी-जान से जुट गई है.18 दिन में दो बार राहुल गांधी बिहार आ चुके हैं.बिहार का चुनाव प्रभारी बदल चुके हैं.रोज केन्द्रीय नेता बिहार दौरे पर आ रहे हैं.गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव यात्रा कर चुके हैं.अब पीएम मोदी भी भागलपुर पहुँच रहे हैं.जेडीयू नेता विजय चौधरी ने भी शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी चुनाव के लिए तैयार है.ऐसे में सबके जेहन में ये सवाल उठने लगा है कि बिहार में समय से पहले चुनाव हो सकता है.गौरतलब है कि इसबार NDA-और INDIA के बीच सीधी लड़ाई नहीं है.जन-सुराज लड़ाई को दिलचस्प बनाने के लिए तैयार हो रहा है.चर्चा ये है कि नीतीश कुमार चुनाव की मुक्कामला तैयारी के लिए जन-सुराज को समय देना नहीं चाहते.

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *