अनियंत्रित स्पोर्ट्स बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौत दूसरा घायल…

अनियंत्रित स्पोर्ट्स बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौत दूसरा घायल…

धनबाद(DHANBAD) : धनबाद झरिया मुख्य मार्ग आशा ITI के समीप शनिवार शाम अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक सवार की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गया। वही बाइक मे बैठा दूसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घायल युवक को नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। वही सूचना पाकर झरिया पुलिस ने घटनास्थल से बाइक जप्त कर थाना ले आई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बालूगद्दा निवासी मंगल पासवान अपने दोस्त आकाश बाउरी के अपाची स्पोर्ट्स बाइक संख्या JH 10CZ 3923 से झरिया की तरफ लौट रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार मे होने के कारण बाइक असंतुलित होने के कारण सड़क किनारे आशा ITI के दीवार मे जा टकराई। इस हादसे मे मंगल पासवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वही आकाश बाउरी गंभीर रूप से घायल हो गया है। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया किसी चार चक्का वाहन से चकमा खाने के कारण यह घटना घटी है वही कुछ लोगों का कहना था कि इनलोगों के आगे चल रहे दूसरे बाइक सवार का टोपी अचानक उड़ गया और पीछे से आ रही इनकी बाइक के सामने गिर गया जिसे बचाने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि झरिया पुलिस मामले की जांच पड़ताल मे जुटी हुई हैं।

NEWSANP के लिए धनबाद से सुन्नी शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *