वकालत के पेशे मे नैतिकता और शिष्टाचार का विशेष महत्व …न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय

वकालत के पेशे मे नैतिकता और शिष्टाचार का विशेष महत्व …न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय

धनबाद(DHANBAD): वकालत के पेशे मे नैतिकता और शिष्टाचार का विशेष महत्व होता है। अक्सर यह धारणा बना ली जाती है कि केवल जूनियर्स ही इन सिद्धांतों का पालन करने के लिए जिम्मेदार होते हैं, जबकि वास्तव में, सीनियर अधिवक्ताओं की भी उतनी ही भूमिका होती है।वकालत के पेशे में सीनियर अधिवक्ताओं की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वे नए और युवा अधिवक्ताओं को पेशे के नैतिक मूल्यों और शिष्टाचार के बारे में सही मार्गदर्शन दें उक्त बातें झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय ने शनिवार को बार ऐसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सिविल कोर्ट धनबाद में कही। इसके पूर्व न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय स्व. न्यायमूर्ति एसबी सिन्हा की धर्मपत्नी उत्पला सिन्हा ने बार एसोसिएशन के नए भवन व एस बी सिन्हा द्वार का उद्घाटन किया. कार्यक्रम का उद्घाटन न्यायमूर्ति मुखोपाध्याय, न्यायमूर्ति स्व एसबी सिन्हा की धर्मपत्नी उत्पला सिन्हा ,वरिष्ठ अधिवक्ता झारखंड उच्च न्यायालय इंद्रजीत सिन्हा, धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार तिवारी, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय तौफीकुल हसन, लेबर जज प्रेमलता त्रिपाठी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र सहाय, महासचिव जितेन्द्र कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सहाय ने कहा कि आज धनबाद बार के लिए यह गर्व का विषय है कि धनबाद बार एसोसिएशन में से कई अधिवक्ता उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंचे हैं। महासचिव जितेंद्र कुमार ने कहा कि आज धनबाद बार के सीनियर अधिवक्ताओं को सम्मानित कर हम गर्व का अनुभव कर रहे हैं। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के द्वारा वरीय अधिवक्ता अबुल हाय अंसारी, एबी सिंह ,अनीसुर रहमान ,अरुण कुमार सिंह, विनय कुमार मुखर्जी, ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, माती दा, डीजी बनर्जी, जीसी महतो ,हरिहर प्रसाद, ईश्वर नारायण मंडल, जानकी प्रसाद , कंसारी मंडल, महेश्वर प्रसाद शाह, मुख्तार अहमद अंसारी ,नकुलदेव सिंह, राम नरेश सिंह, राम प्रसाद महतो, साधन कुमार नामहता, समीरन पाल, सत्यवान सिंह, शिवदास तिवारी, समेत कुल चौंतीस वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सॉल और मोमंटो देकर सम्मानित किया गया. वहीं अधिवक्ता लिपिक सरयू ,प्रसाद यादव, सहदेव पासवान गंगेश्वर महतो ,कार्तिक कुमार ,रामनाथ प्रसाद को भी सम्मानित किया गया। कोरोना काल के दौरान जिन अधिवक्ताओं ने अधिवक्ताओं के सहयोग के लिए बार एसोसिएशन में दान दिया था उन 40 अधिवक्ताओं को भी बार एसोसिएशन ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम में धनबाद इसके तमाम न्यायिक पदाधिकारी, विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक रागिनी सिंह, डुमरी विधायक जयराम महतो, पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ,समाज सेवी डॉ शिवानी झा ,विजय झा, समेत धनबाद बार एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य झारखंड स्टेट बार काउंसिल के को चेयरमैन राधेश्याम गोस्वामी, काउंसिल सदस्य मनोज कुमार और धनबाद बार एसोसिएशन के तमाम अधिवक्ता उपस्थित थे।पूरा पंडाल अधिवक्ताओं से खचाखच भरा था . मंच का संचालन वरीय व धनबाद की अधिवक्ता जया कुमार ने किया…

NEWS ANP के लिए विवेक और सन्नी के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *