धनबाद(DHANBAD): जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट धनबाद द्वारा न्यू टाउन हॉल न्यास परिषद की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से धनबाद उपायुक्त माधवी मिश्रा, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा , सिटी एस पी अजित कुमार, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, धनबाद विधायक राज सिन्हा, बाघमारा विधायक शरद महतो , झरिया विधायक रागिनी सिंह, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, निरसा विधायक अरूप चैटर्जी समेत जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी एवं पंचायत सचिव व मुखिया मौजूद रहे।
बैठक के दौरान सांसदों समेत सभी विधायकों ने एक एक कर अपने क्षेत्र की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। डी एम एफ टी फंड एवं योजनाओं मे हो रही लापरवाही और पेयजल योजना की धीमी गति के कारण लोगों को हो रही परेशानियों से धनबाद उपायुक्त को अवगत कराया। जिसपर धनबाद उपायुक्त माधवी मिश्रा ने हर मुद्दों की जानकारी सभा मे उपस्थित लोगों को दी।
NEWSANP के लिए धनबाद से सुन्नी शर्मा की रिपोर्ट

