आज फिर करवट लेगा झारखंड का मौसम, राजधानी रांची समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट…

आज फिर करवट लेगा झारखंड का मौसम, राजधानी रांची समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट…

झारखंड(JHARKHAND):इन दिनों झारखंड का मौसम पल-पल अपना मिजाज बदल रहा है. यहीं वजह है कि कभी कड़ी धूप, कभी बारिश कभी वज्रपात से लोगों की परेशानी बढ़ रही है.पिछले 24 घंटे में अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य रहा,जहां कड़ी धूप खिली और शाम को हल्की सिहरन भी महसूस हुई, तो वहीं एक बार फिर आज झारखंड के मौसम का मिजाज बदलने वाला है. आज अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे तो कई जगहों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना है, तो वहीं राजधानी रांची समेत कई जिलों में ओलावृष्टी की संभावना है, जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है.

रविवार से सामान्य हो जायेगा झारखंड का मौसम

वहीं झारखंड के तापमान की बात करें, तो पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है, तो वहीं न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नजर नहीं आया है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान में 26 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है. वहीं कल यानि रविवार से झारखंड का मौसम सामान्य हो जाएगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है.

जानें अपने जिले का तापमान

आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27और 14 डिग्री रह सकता है.

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *