धनबाद में चेन लूटकर भागे बाइकसवार अपराधी…

धनबाद में चेन लूटकर भागे बाइकसवार अपराधी…

धनबाद(DHANBAD): कोयलांचल अक्सर अपने अपराधिक घटनाओं के कारण चर्चा में रहता है। धनबाद के बरटांड़ स्थित सिग्नेरी सिटी निवासी कमलेश सिंह 21 फरवरी को अपने दो पहिया वाहन से SSLNT कॉलेज से गोल्फ ग्राउंड की ओर जा रहे थे तभी रास्ते में दो युवकों ने उनकी चेन पीछे से खींच ली जो पल्सर बाइक पर सवार थे और दोनों घटना को अंजाम देकर सिटी सेंटर की तरफ भाग खड़े हुए।

कमलेश सिंह ने अपने दो पहिया वाहन से अपराधियों का पीछा भी किया पर उनतक पहुंच ना सके।
कमलेश सिंह ने इस घटना की लिखित शिकायत धनबाद थाना में दर्ज कराई है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *