उपायुक्त की अध्यक्षता में एमडीएम स्टीयरिंग-सह-मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक सम्पन्न

उपायुक्त की अध्यक्षता में एमडीएम स्टीयरिंग-सह-मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक सम्पन्न

तय मानकों के अनुरूप बच्चों को एमडीएम उपलब्ध हो रही है या नही इसकी निरंतर जांच करें- उपायुक्त

धनबाद(DHANBAD):आज दिनांक 21 फरवरी 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में एमडीएम स्टीयरिंग-सह-मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई।

इस दौरान पी.एम. पोषण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पर विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके अलावा पी.एम. पोषण योजनान्तर्गत कार्यरत रसोईया का मानदेय भुगतान, स्कूल स्टेप डिलीवरी के तहत विद्यालय तक खाद्यान्न का उठाव, वित्तीय वर्ष 2024-25 में विद्यालय में उपलब्ध कुकिंग कॉस्ट मद राशि का आय-व्यय, वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिला/विद्यालय में उपलब्ध फल/अण्डा मद राशि का आय-व्यय, वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिला / विद्यालय में उपलब्ध रागी (मडुआ) मद राशि का आय-व्यय एवं पी.एम. पोषण योजनान्तर्गत विद्यालय द्वारा भेजें जा रहे SMS की समीक्षा की गई।

उपायुक्त माधवी मिश्रा ने एमडीएम की औचक निरीक्षण करने हेतु जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर विद्यालयों में मिल रहे एमडीएम का औचक जांच कर यह सुनिश्चित करें कि तय मानकों के अनुरूप बच्चों को एमडीएम मिले। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि तय समय पर सभी प्रखंडो में एमडीएम की राशन पहुँचे और वहां से सभी स्कूलों में समय पर राशन उपलब्ध कराएं।

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनिता कुजूर, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी साधना कुमारी, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी समेत अन्य मौजूद रहें।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *