आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 80 बर्णपुर नेताजी रोड इलाके मे नालियों और सड़कों की साफ -सफाई नही होने के कारण इलाके की स्थिति काफी दयनीय हो गई है, लोग ना तो अपने घर मे रह पा रहे हैं और ना ही घर के बाहर सड़कों पर चल पा रहे हैं, पुरे इलाके मे बदबू ही बदबू फैली है, इलाके के लोगों को सांस लेने मे भी काफी कठिनाई हो रही है, इलाके मे डेंगू और मलेरिया जैसे बीमारी फैलने की आशंका दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है.
इलाके की बदहाल स्थिति को देखते हुए आरजेडी नेता हैदर मंडल ने आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय सहित वार्ड संख्या 80 के पार्षद सहित इलाके की विधायक अग्निमित्रा पॉल से अपनी हाँथ जोड़कर यह मांग की के वह इलाके का दौरा करें और इलाके के लोगों को इस समस्या से छुटकारा दिलवाएं, उन्होंने कहा वह इलाके के निवासी होने के साथ -साथ इलाके के मतदाता भी हैं वह चुनाव के समय अपना महत्वपूर्ण मतदान भी करते हैं, चाहे वह चुनाव लोकसभा का हो या फिर विधानसभा का या निगम चुनाव वह वोट देते हैं और वह अपने इलाके के जन प्रतिनिधियों से यह आसा करते हैं की उनकी व उनके इलाके मे होने वाली समस्याओं को वह दूर करेंगे पर ऐसा कुछ नही हो रहा उनकी समस्याओं को दूर करना तो दूर की बात उनके इलाके की सुध लेने तक कोई नही आ रहा है.
NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

