आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल हीरापुर थाना अंतर्गत नर्सिंग बाँध इलाके की रहने वाली छात्रा के साथ 13 फरवरी यानि की किस किस डे के दिन छात्रा के प्रेमी व उसके तीन अन्य दोस्तों द्वारा बांकूड़ा जिले के बिहारी नाथ टेम्पल मे स्थित एक लॉज मे गैंग रेप की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी पिछले पाँच दिनों से पुलिस की आँखों मे धूल झोंककर लुका छुप्पी का खेल- खेल रहे थे, वहीं आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आरोपियों के परिजनों के ऊपर लगातार दबाव बनाते हुए उनको खुदको पुलिस के हवाले करने की बाद कह रहे थे, साथ ही आरोपियों को धर दबोचने के लिये जगह -जगह छापेमारी भी कर रहे थे.
जिसके बाद जब आरोपियों ने देखा की वह पुलिस के साथ ज्यादा दिनों तक लुका -छुपी का खेल नही खेल सकते उन्होंने आसनसोल अदालत मे घटना के छट्ठे दिन यानि की बुधवार को सरेंडर कर दिया वहीं पुलिस ने आरोपियों को दस दिनों की रिमांड के लिये अदालत को अर्जी दी पर समय ज्यादा हो जाने के कारण बुधवार को पुलिस की अर्जी पर सुनवाई नही हो पाई अदालत द्वारा मामले मे अगली सुनवाई 14 दिनों के बाद दे दी.
यूँ कहें तो 14 दिनों के बाद जब मामले की सुनवाई होगी तब पुलिस आरोपियों को रिमांड के किये अपील करेगी, वहीं इस मामले मे अधिवक्ता अभिजीत राय ने कहा की आरोपियों द्वारा बेल के लिये तब अपील की जायेगी जब पुलिस रिमांड की अवधि सेस हो जाएगी, वहीं मामले मे पीड़िता का बुधवार को 164 का बयान भी दर्ज कराया गया है, जिस बयान मे आरोपियों के ऊपर आरोप तय होंगे और उनपर उन्ही आरोपों के तहत मामला चलेगा.
NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

